चीन सरकार के शीर्ष राजनयिक शनिवार को पाकिस्तान सरकार के साथ पहली उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय विदेश कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले बुधवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बैठक की थी।
सूत्रों के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अगुआई में शीर्ष राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा है। श्री वांग पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इसके साथ ही वह श्री खान और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाकात भी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App


