बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन बेटी की मां बनी है और उन्होंने अपनी बेटी का नाम सैफो रखा है। बता दें कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग ने शादी नहीं की है और दोनों अब पहली बार पैरेंट हुड को एन्जॉय कर रहे है। इससे पहले कल्कि ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी बताया था कि वो मां बनने के लिए काफी बेताब है।
.jpg)
अब कल्कि के बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग ने अपनी न्यू बोर्न बेबी के फुट प्रिंट्स की तस्वीर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। तस्वीर के साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के नाम के बारे में भी फैंस को जानकारी दी है।
.jpg)
बता दें, कल्कि के बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग मूल रूप से इजराइल के है और म्यूजिक कंपोजर होने के साथ – साथ वो पियानो प्लेयर भी है। गाय हर्शबर्ग ने अपने करियर की शुरुआत जैज म्यूजिक से की थी और अब शास्त्रीय संगीत भी सीख चुके है। वर्तमान में , वो जेरूसलम एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड डांस में बतौर टीचर पोस्टेड है।
.jpg)
अपनी बेटी के जन्म पर अपनी ख़ुशी और भावनाओं को फैंस के साथ शेयर करते हुए कल्कि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा था। अपने पोस्ट में कल्कि ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा – आप सभी की शुभकामनाओं और पॉजिटिव एनर्जी के लिए बहुत शुक्रिया।
अपने पोस्ट में कल्कि ने अपने मदर हुड के बारे में लिखा – मैं एक मोमोस की तरह सैफो को 9 महीने तक अपने यूट्रस में रखा। अब उसे कुछ स्पेस देने की जरुरत है। हमे उन सभी महिलाओं की रेस्पेक्ट करनी चाहिए, जो बच्चों को जन्म देती है। हमे उन्हें सपोर्ट करना चाहिए और वो क्रेडिट देना चाहिए , जो वो डिजर्व करती है।
.jpg)
बीते कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कल्कि ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया था कि वो शादी के खिलाफ नहीं है। वो और उनके बॉयफ्रेंड चाहते है कि शादी हो पर अभी वो समय नहीं आया है। प्रेग्नेंट होने की वजह से वो अभी जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहती।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



