कंगना रनौत को मिला बिग बी का साथ

Summary :

NULL

पिछला साल कंगना रनौत के लिए काफी बुरा रहा लेकिन 2018 उनके जीवन में कई खुशियां लेकर आ रहा है। एक तरफ जहां उनका पसंदीदा घर मनाली में उनके रहने के लिए तैयार हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ उन्हें फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिल गया है। उससे भी बड़ी बात यह है कि जिस करण जौहर के साथ बीते साल वह विवादों में रहीं। वही करण अब कंगना का खुले दिल से स्वागत करने को तैयार हैं।

बीते साल भले ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा सकीं, लेकिन इस वर्ष मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी के जरिये वह बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखायेंगी। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में अमिताभ बच्चन कंगना के मेंटॉर की भूमिका में होंगे। फिलहाल अभी कंगना रनौत को इस फिल्म की तैयारी में लगभग दो महीने लग सकते है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

 

Desk Team