बॉलीवुड की पन्गा क्वीन यानी कंगना रनौत सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लेकिन आज कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। अभिनत्री के ऊपर ट्विटर के नियमों का पालन न करने का आरोप है। ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद कंगना ने रिएक्शन देते हुए कहा है कि उसके पास अन्य मंच हैं जहां वह अपनी राय दे सकती है।

एक्ट्रेस ने दिया बयान…
अपने हालिया बयान में कंगना रनौत ने कहा, ट्विटर ने हमेशा की तरह इस बार भी साबित कर दिया है कि वह जन्म से अमेरिकी हैं। उन्हें लगता है एक सफेद व्यक्ति, भारत में रहने वाले (काले रंग) व्यक्ति को गुलाम बनाने का हकदार है। वे आपको ये बताना चाहते हैं कि आपको क्या बोलना है, सोचना है और क्या करना है ? हालांकि मेरे पास कई मंच हैं जिनका उपयोग मैं अपनी आवाज उठाने के लिए कर सकती हूं।
बता दें, कि बीते दिनों से कंगना रनौत सुर्खियों में बनी हुई है,मगर पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद कंगना कुछ ज्यादा ही अक्रामक हो गईं। अदाकारा ने अपने हालिया ट्वीट में पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की खबरों को लेकर ट्वीट की थी। जिसमें उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करने के अलावा उन्होंने ममता बनर्जी को लेकर कई ट्वीट किया था।

दरअसल कंगना का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं। जिसके बाद कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने की मांग होने लगी। यही नहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस की ट्वीट्स को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई और उन पर बंगाल में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप लगा गाया है। इस पूरे मामले को देखते हुए ट्विटर ने एक्शन लिया और कंगना का अकाउंट तुरंत सस्पेंड कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



