कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करके फैंस को दी खुशखबरी, 10 सालों बाद एक बार फिर घर में बजेगी शहनाई

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाकी भरे अंदाज के लिए जानी जाती है। सोशल मीडिया पर भी पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। ट्विटर पर भी एक्टिव एक्ट्रेस रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाकी भरे अंदाज के लिए जानी जाती है। सोशल मीडिया पर भी पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। ट्विटर पर भी एक्टिव एक्ट्रेस रहती हैं। हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया में भाई की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियोज साझा की थी। बता दें लगभग 10 साल पहले कंगना की छोटी बहन रंगोली चंदेल की शादी हुई थी। इसी बीच कंगना ने अपने फैंस के साथ एक और खुशखबरी साझा की है। कंगना ने बतया है कि उनके घर में एक साथ दो शादियां हैं।  
कंगना का पैतृक घर शादी के जश्न में डूबा
सोशल मीडिया के जरिए हाल ही में कंगना रनौत ने खबर बताई थी कि नवंबर में उनके भाई अक्षत की शादी है। कंगना ने इसी बीच एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि उनके कजिन भाई करण की भी शादी है। ट्विटर पर कंगना ने लिखा, रंगोली के बाद एक दशक से ज्यादा हो गया हमारे परिवार में कोई शादी नहीं हुई थी, इसका सारा श्रेय मुझे जाता है। लेकिन आज मेरे भाई करण और अक्षर ने ये अभिशाप तोड़ दिया है और हमारा पैतृक घर शादी के जश्नों में डूबा है। तीन हफ्तों में दो शादियां, आज करण की हल्दी से शुरुआत।

भाई अक्षत की बधाई का वीडियो पोस्ट किया था
कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी भाई अक्षत का इससे पहले वीडियो शेयर किया था और उसमें बताया था कि यह बधाई सेरिमनी है जो नाना-नानी की तरफ से आयोजित किया जाता है। 

Desk Team