अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। कंगना रनौत हाल ही में अपने मुंबई वाले ऑफिस मर्णिकर्णिका पहुंची थी,जिसे बीएमसी ने पिछले साल 2020 में सितंबर के महीने में तोड़ दिया था। ऐेसे में करीब 6 महीने बाद कंगना ने एक बार फिर अपने मुंबई वाले ऑफिस की ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही अभिनेत्री ने इस दौरान अपने दिल की बात भी कही है।

कंगना द्वारा साझा की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि 6 महीने बाद उनके ऑफिस की हालत पहले जैसे ही है। इसके साथ ही कंगना ने बताया कि उनका दिल एक बार फिर से टूट गया है। अदाकारा ने तस्वीर शेयर करके लिखा,मैं अपने घर पर मीटिंग्स कर रही हूं,अक्षत रणौत जिन्होंने मेरे साथ मर्णिकर्णिका फिल्म्स की स्थापना की वो मेरे ऊपर दायर सभी 700 ममलों को अकेले संभाल रहे हैं। आज उन्होंने जोर देकर ऑफिस में मीटिंग करने के लिए कहा है,मैं इस बात के लिए तैयार नहीं थी और मैरा दिल दोबारा से टूट गया।
I have been conducting meetings at my house, today Aksht Ranaut who founded Manikarnika Films with me also single handedly handling all 700 cases filed on me, insisted that today I attend important meeting regarding Emergency at the office,I wasn’t ready and my heart broke again. pic.twitter.com/mPfuCcmxOt
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 1, 2021
मालूम हो पिछले साल 9 सितंबर 2020 को मुंबई में कंगना रणौत के इस ऑफिस को अवैध तरीके से बना हुआ बताकर बीएमसी ने तोड़ दिया था। इसे लेकर जमकर हंगमा भी हुआ। इसके बाद अभिनेत्री ने इस मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था,जिसके बाद उसी दिन हाई कोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी गई।

वहीं नवंबरके महीने में हाई कोर्ट ने कहा था कि बीएमसी की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण रवैये से की गई थी। जिसके बाद कंगना ने 2 करोड़ के मुआवजे की मांग भी करी थी। बता दें कंगना का ये ऑफिस उनका सपना था जिसे उन्होंने 48 करोड़ रुपए में खरीदा था।

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायॉपिक थलाइवी में दिखाई देंगी। इसके अलावा कंगना रनौत फिल्म धाकड़ मणिकर्णिका रिटन्र्स:द लीजेंड ऑफ दिद्दा में भी दिखाई देने वाली हैं। वहीं हाल ही में कंगना ने एक फिल्म साइन की है जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले करते नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



