कंगना रनौत ने किये पुरी जगन्नाथ के दर्शन,एक्ट्रेस ने बताया किस वजह से बाकी मंदिरों से अलग है यह जगह

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपनी बातों को बिना किसी के डर से लोगों के आगे रखने से कतराती नहीं हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपनी बातों को बिना किसी के डर से लोगों के आगे रखने से कतराती नहीं हैं। खैर, इन दिनों कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ की शूटिंग में थोड़ा व्यस्त चल रही हैं। इस बीच वो ओडिसा के पुरी जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंची हैं। 
इस दौरान कंगना ने अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर भगवान के दर्शन किए साथ ही इसका एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा भी किया है। वैसे अभिनेत्री अपनी इस यात्रा के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड भी थीं। तभी तो मंदिर जाने से पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि उन्हें 6 बजे मंदिर जाना है और उनसे रात नहीं गुजारी जाएगी। 

अभिनेत्री ने मंदिर के बारे में साझा की ये बातें…
शेयर किए गए इस वीडियो में कंगना मंदिर में जाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है,हमने हमेशा कृष्ण को राधा और रुक्मिणी के साथ देखा है,लेकिन पुरी जगन्नाथ में भगवान कृष्ण अपने भाई-बहनों के बलराम और सुभद्रा अर्जुन की पत्नी और अभिमन्यु की मां के साथ में हैं और उनके हार्ट चक्र के धड़कने की ऊर्जा से पूरी जगह हील करने वाली और सुकून देने वाली मिठास से भरपूर है। 

कंगना रनौत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री फिल्म थलाइवी रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म पॉलिटिशन जयललिता की बायॉपिक है। इस फिल्म के अलावा कंगना तेजस मणिकर्णिका रिटन्र्स:द लेजेंड ऑफ दिद्दा जैसे प्रॉजेक्ट्स भी कंगना के हाथ में हैं। 
वहीं अभिनेत्री की फिल्म धाकड़ 1 अक्टूबर को रिलीज होनी है। इस फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Desk Team