बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बीती रोज यानी सोमवार को खूब सुर्खियों में बनी रही और इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि अदाकारा की झोली में एक बार फिर नेशनल अवार्ड का होना है। अपनी शानदार एक्टिंग के बलबुते पर खास पहचान बनाने वाली कंगना रनौत आज यानी 23 मार्च 2021 को 34 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है।

अपने फिलोसोफी से भरे हुए इस नोट में कंगना ने उन सभी चीजों के बारे में बात की है जो उनकी लाइफ ने उन्हें इन 34 सालों में सिखाई है। पंगा क्वीन ने बताया कि उन्होंने किस तरह अपना जीवन लोगों की उम्मीद से बिल्कुल एक ओर होकर अलग बना लिया है और अपने जुटाए अनुभव और स्किल्स के जरिए उन्हें सुपर ह्यïूमन जैसा महसूस होता है। अपने ट्वीट में कंगना ने यह भी बताया कि इस समाज को महिलाओं से क्या-क्या उम्मीदें होती हैं और इन उम्मीदों की वजह से कभी वो सोचती थीं कि उनका क्या होगा।
They said a woman has a shelf life, this world only values young sweet 16 type girls with no brains,mature and wise woman can only belong to a household to a man who can give them a surname.They said many things it made me anxious, what will happen to me, where will I go (cont) pic.twitter.com/M3qrgqGaDF
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 23, 2021
कंगना ने लिखा, आज मैं 34 की हो गई। किसी ने कभी नहीं बताया था कि 34 में मैं अपने करियर के शिखर पर होउंगी। मुझे मेरी आर्ट के लिए याद किया जाएगा और मेरे अनुभव को महत्व दिया जाएगा। और मेरी उम्र या मैरिटल स्टेटस किसी के लिए कोई मायने नहीं रखेगा। मुझे किसी सुपर ह्यूमन जैसा महसूस होता है जिसे स्किल्स का असाधारण अनुभव है।
Fine lines and beginning of grey hair would look so soothing, it will enhance my character and and strength will become my beauty. So let me tell all you girls out there. It’s beautiful at 34 world looks super gorgeous from this view. Thanks to my mother who gave me birth ❤️
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 23, 2021
>
इस दौरान एक्ट्रेस ने आगे लिखा इस उम्र में उन्हें अपने शरीर को लेकर बहुत सहजता लगती है और पीरियड या पिंपल जैसी चीज़ें अब परेशान नहीं करतीं। बाल सफ़ेद होने की शुरुआत और चेहरे पर उम्र के साथ आने वाली हल्की-हल्की लकीरें उनके कैरेक्टर को और बढ़ाएंगी। कंगना ने लिखा कि इस उम्र में दुनिया बहुत खूबसूरत लगने लगती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही दिवंगत सीएम जयललिता पर बनी फिल्म थलाइवी में नजर आएंगी। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कंगना के फैंस को बेसब्री से है,जो अगले महीने 23 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात फिल्म थलाइवी का ट्रेलर कंगना के जन्मदिन पर रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म के अलावा कंगना इन दिनों अपनी अगली फिल्म धाकड़ के लिए भी खूब मेहनत करने में लगी हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App



