मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है और कनिका की बहन एनाबेल के निधन की खबर सामने आ रही है। बेबी डॉल में सोने दी’ ‘चिट्टियां कलाइयां’ जैसे सुपरहिट गानों के शोहरत बटोरने वाली सिंगर ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया की उन्होंने अपनी प्यारी बहन को हमेशा के लिए खो दिया है। अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है की उनकी बहन का निधन कैसे हुआ।

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कनिका कपूर ने अपनी बहन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘मेरी बहन एनाबेल का निधन हो गया है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

कनिका ने कैप्शन में आगे लिखा है, ” मैं अपना दर्द शब्दों में बता नहीं सकती। मेरे ऊपर क्या गुजर रही है सिर्फ मैं समझ सकती हूँ। ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। अपनी बहन की खूबसूरत यादें हमेशा मेरे दिल में जिन्दा रहेंगी। ढेर सारा प्यार।

फैंस भी कनिका के इस पोस्ट पर कमेंट करके उनकी बहन को श्रद्धांजलि दे रहे है। साथ ही प्रार्थना कर रहे है कनिका और उनके परिवार को इस दुःख की घडी में हिम्मत मिले।
बात दें कनिका सनी लियोनी पर फिल्माए गाने ‘बेबी डॉल’ से खूब लोकप्रिय हुई थी और इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में बैक टू बैक कई हिट गाने दिए है। सिंगिंग के साथ साथ कनिका ने रिएलिटी शो ‘द वॉयस’ में बतौर जज भी शिरकत की है।



Download Android App
Download iOS App



