कनिका मान इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ 12 में स्टंट करती नज़र आ रही है। इस शो उनके स्टंट्स से कही ज़्यादा उनका ग्लैमरस अवतार सुर्खियों में बना हुआ है। एक्ट्रेस जब से केपटाउन पहुंची है उनकी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई है। टीवी की ये संस्कारी बहू विदेश जाते ही मेम बन गयी। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटोज पोस्ट कर फैंस को अपना दीवाना बना दिया है।

लेकिन इन सबके बीच अब एक्ट्रेस को चिंता सताने लगी है जिसका जिक्र उन्होंने मीडिया के सामने किया। अब इन बिकिनी फोटो को लेकर एक बहुत ही दिलचस्प बात सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल, एक्ट्रेस ने इस फोटो को अपलोड करने से पहले अपने पापा को ब्लॉक कर दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया था ताकि उनके पापा इन तस्वीरों न देख सकें। इस बात का खुलासा खुद कनिका ने किया है।

उन्होंने कहा, ‘बिकिनी में फोटोज अपलोड करने से पहले मैंने अपने पापा को ब्लॉक कर दिया था। हालांकि मैंने अपनी बहन को ब्लॉक नहीं किया था। इसलिए वह मेरी तस्वीरें देखती रहती थी। इस पर पापा ने पूछा भी था कि क्यों वह मेरी तस्वीर नहीं देख पा रहे हैं?’

उन्होंने आगे बताया कि बहन ने पापा को समझाया कि वह तस्वीरें नहीं डाल रही है इस वजह से उन्हें नहीं दिख रही हैं। एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि इसके बाद उन्होंने तुरंत फोटोज हाइड कीं और उन्हें अनब्लॉक किया। एक्ट्रेस ने कहा कि शो के ऑन एयर हो जाने के बाद उन्हें गायब होना पड़ेगा क्योंकि उन्हें नहीं पता कि तब वह अपने पापा से कैसे सामना करेंगी। कनिका ने यह भी बताया कि इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद उनके फैंस के लगातार मैसेज कर पूछ रहे थे कि क्या वह छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई हैं।

बता दें कि हाल ही में कनिका मान इस शो की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। इसके बावजूद कनिका शो में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। उन्होंने बताया है कि अब तक शो में किसी कंटेस्टेंट ने अबॉर्ट नहीं किया है। यह शो 12 जुलाई से ऑन एयर होने जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



