किंग खान की लाडली
सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। अपने फिल्मी डेब्यू से पहले
ही स्टारकिड के चाहने वाले उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते है। सुहाना को अक्सर
अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए या फिर मूवी के सेट पर स्पॉट किया जाता है।
पैपराजी सुहाना की एक तस्वीर लेने के लिए उनके पीछे हर जगह पहुंच जाते है।
हालांकि स्टारकिड
हमेशा से ही पैपराजी से थोड़ा दूरी बनाकर रखना पसंद करती हैं और यहीं वजह है कि
उन्हें अक्सर पैपराजी के कैमरों से बचते देखा जाता है। सुहाना का लेटेस्ट वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी को इग्नोर करती है लेकिन उन्हें
ऐसा करता देख पैप्स उनसे कहते है कि अब हमारा चेहरा याद कर लीजिए। जिसे सुनकर उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ जाती है।
सुहाना का यह वीडियो
इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट से ही शेयर किया गया है। इस वीडियो में सुहाना
अपनी कार से उतरी दिख रही हैं, मगर जैसे ही वो पीछे मुड़कर पैप्स को देखती है उनके
चेहरे का रंग उड़ जाता है और वह उन्हें इग्नोर कर पीछे मुड़ जाती है। इसपर पीछे से पैपराजी उनसे कहते दिख रहे हैं-
सुहाना जी रुकिए, अभी तो आपकी मूवी
आ रही है मैडम जी, अभी क्या टेंशन
है। मैडम जी, हमारा चेहरा भी
याद करके रखिए, डेली मिलेंगे।‘
वीडियो में देखा
सकता है कि पैपराजी की बातें सुनकर सुहाना खान
के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है इसके बावजूद वह कैमरे के सामने पोज़ दिए बिना वहां
से निकल जाती हैं। इस वीडियो पर फैन्स सुहाना ही नहीं बल्कि पैपराजी के लिए भी खूब
कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा है- अभी डर रही है, पर आदती पड़ जाएगी।
दूसरे ने कॉमेंट किया- डर गई बेचारी, ऐसे कौन बोलता है। एक और
यूज़र ने कहा- वह कम्फर्टेबल नहीं है, उसे अपनी लाइफ जीने दो, फोर्स मत करो। तो वहीं एक ने लिखा, पहली मूवी नहीं आई और इतना ऐटिट्यूड, एक मिनट बात नहीं की। ये बड़ी स्टार बनेगी तब क्या करेगी।
बता दें कि सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज‘ से बॉलिवुड में
कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म से कई और स्टार किड्स भी डेब्यू कर रहे हैं जिनमें बोनी
कपूर की बेटी खुशी कपूर, महानायक अमिताभ बच्चन के नाती
अगस्त्या नंदा का नाम भी शामिल हैं। इन तीनों स्टार किड्स के अलावा मिहिर आहूजा, डॉट, युवराज मेंडा और वेदांग रैना भी अहम रोल में हैं।


Download Android App
Download iOS App











