कॉमेडी के सफल किंग कपिल शर्मा एक बार नहीं बल्कि कई बार अपने जोक्स की वजह से मुसीबत में फंस चुके हैं। हाल ही में एक बार फिर कपिल के मजाक ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। बीते 28 मार्च को ऑनएयर हुए ‘द कपिल शर्मा शो’ के एपिसोड की वजह से अब कपिल को कायस्थ समाज माफी मांगनी पड़ी है। कपिल शर्मा ने सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर यह माफी मांगी है और कहा है कि उनका मकसद किसी को भी ठेस पहुंचाना नहीं था। कपिल ने खुद और अपनी टीम की तरफ से यह माफीनामा पेश किया है।

दरअसल, शो में कपिल ने चित्रगुप्त पर जोक किया था। अपने देवता चित्रगुप्त पर मजाक किए जाने के बाद कायस्थ समाज ने उन पर कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही उन्होंने कपिल के शो को बायकॉट करने तक की धमकी दे डाली। इसके अलावा उन्होंने कपिल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है। जिसके बाद कपिल शर्मा ने ट्विटर पर लंबा पोस्ट लिख कायस्थ समाज से अब माफी मांग ली है।

कायस्थ समाज से कपिल ने मांगी माफी…
कपिल ने अपने माफीनामे में लिखा,प्रिय कायस्थ समाज, सुना है कि 28 मार्च 2020 को प्रसारित हुए द कपिल शर्मा शो के एपिसोड में श्री चित्रगुप्त जी के उल्लेख पर अगर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। तो मैं अपने और अपनी पूरी टीम की तरफ से आप सब से माफी मांगता हूं। हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। आप सभी खुश रहें, सुरक्षित रहें और मुस्कुराते रहें। ईश्वर से यही कामना करता हूं,प्यार एवम् आदर सहित नमस्कार। कपिल ने ये पोस्ट कायस्थ सभा और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सुबोध कांत सहाय को टैग किया है।

बता दें कि काफी ज्यादा विरोध होने को देखते हुए कपिल शर्मा खुद आगे आए हैं। क्योंकि कपिल शर्मा को बखूबी मालूम है कि वो अब जिस जगह खड़े हुए हैं, वो मंजिल और दर्जा बार-बार नहीं मिलता। इसलिए पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए कपिल ने माफी मांगने में जरा भी देरी नहीं की।

फैमिली के साथ बिता रहे हैं टाइम

लॉकडाउन के चलते देशभर में सारे काम धंधे ठप्प पड़े हुए हैं। जिस वजह से इन दिनों सभी शो की शूटिंग बंद पड़ी हुई है। ऐसे में कपिल घर में अपनी पत्नी और बेटी के साथ लॉकडाउन पीरियड खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इसके अलावा कपिल लॉकडाउन में फैंस से कनेक्ट रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।


Download Android App
Download iOS App



