कॉमेडी के सफल किंग कपिल शर्मा और उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ बहुत कम ही पब्लिक प्लेस में स्पॉट होते हैं। इतना ही नहीं कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर भी वाइफ संग कुछ ही तस्वीरें पोस्ट करते देखे जाते हैं। ऐसे में बुधवार को कपिल शर्मा को उनकी पत्नी गिन्नी के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान ये कपल रोमांटिक मूड में नजर आये। जिसका एक वीडियो पैपराजी ने अपने कैमरा में कैद कर लिया।

कपिल ने पैपराजी के सामने किया किस
दरअसल, कपिल शर्मा और गिन्नी का वीडियो मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। वीडियो में देखा जा सकता है कपिल और गिन्नी पैपराजी के सामने पोज देकर फोटोज क्लिक करवा रहे हैं। इस बीच दोनों एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। कपिल ने पैपराजी को पोज देते वक्त गिन्नी को किस भी किया, जिसे देखकर देखकर पैपराजी उन्हें चीयर्स करते लगते हैं।
इस कपल को इस तरह सरेआम रोमांटिक देख फैंस खुश हैं। यही नहीं कपल के इस बेहद क्यूट अंदाज पर अपना दिल हार बैठे हैं। ऐसे में एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करके लिखा- वो मोहब्बत बहुत गहरी होती है, जो शुरू ही दोस्ती से होती है। OMG..कपिल और गिन्नी कितने स्वीट हैं।

बता दें, दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे की मल्टीस्टारर फिल्म गहराइयां जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं बीते दिन मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। अपने क्रश दीपिका पादुकोण की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अपनी वाइफ गिन्नी चतरथ के साथ पहुंचे।

गिन्नी और कपिल साथ में दिखे परफेक्ट

गहराइयां की स्क्रीनिंग में कपिल शर्मा बेहद सिंपल लुक में नजर आए। जींस, टी-शर्ट और शूज में कपिल काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, गिन्नी ब्लैक कलर की साटिन ड्रेस में पहुंचीं। गिन्नी ने ड्रेस के साथ प्रिंटेड श्रग भी कैरी किया। गिन्नी ने अपने लुक को ब्लैक हील्स और ब्लैक हैंडबेग के साथ कंप्लीट किया। इसके साथ ही कपल के चेहरे की खुशी और उनकी मिलियन डॉलर स्माइल उनके फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।


Download Android App
Download iOS App



