मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुमोना सिंह ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाकर घर घर में लोकप्रियता हासिल की थी पर इन दिनों सुमोना काफी बुरे दौर से गुजर रही है। उनका कहना है इन दिनों उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है और वो इस वजह से काफी परेशान है।

सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि इन दिनों उनके पास काम नहीं है और इस बात से उनकी निजी जिंदगी काफी प्रभावित हो रही है। सुमोना ने इंटरव्यू में अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की और उन लोगों के बारे में भी बात की जो समय के साथ बदल जाते है।

सुमोना का कहना है वो बहुत ज्यादा सोशल नहीं है और पार्टीज आदि में भी ज्यादा शामिल नहीं होती है। शूटिंग के बाद उन्हें घर पर वक्त बिताना पसंद है या फिर अपने कुछ करीबियों के साथ ही मिलना जुलना पसंद है। सुमोना ने ये भी कहा कि बहुत से लोग ऐसे है जिन्होंने अब उनसे दूरी बढ़ा ली है।

सुमोना का कहना है , ‘कई लोग शायद इस बात को भूल चुके हैं कि मैं एग्जिस्ट भी करती हूं। लोग मेरे व्यवहार की वजह से मुझे घमंडी समझ लेते है लेकिन ये सच नहीं है बस मैं रिज़र्व टाइप हूं। एक एक्ट्रेस के तौर पर जो मैं डिजर्व करती हूं , उतना ही मैं मांगती हूं। अच्छे प्रोजेक्ट के लिए मैं नेगोशिएट के बारे में भी सोचती हूं।

काम की तलाश में सुमोना का कहना है , ‘ मैं लोगों को कॉल कर रही हूं और क्योंकि मुझे काम की जरुरत है तो मैं बिना झिझके काम मांग रही हूं। मैं उम्मीद करती हूं मैं एक बार फिर से कामयाब कमबैक करूंगी।

वर्कफ्रोंट की बात की जाए तो सुमोना कपिल शर्मा शो के अलावा सलमान खान की फिल्म किक में भी काम कर चुकी है। साथ ही मशहूर टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘खोटे सिक्के’ और ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ में भी सुमोना अहम किरदारों में नजर आ चुकी है।



Download Android App
Download iOS App



