बॉलीवुड के फेमस
फिल्म मेकर करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 किसी ना किसी वजह से सुर्खियों
में छाया हुआ है। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड स्टार्स तक करण के चैट शो में अपनी
पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई खुलासे करते नजर आए है। हर
हफ्ते नए सितारे बतौर गेस्ट शो में आते है। वहीं अब इस सीजन के आखिरी एपिसोड में
करण अपने शो तापसी पन्नू को नहीं बुलाने पर जवाब देते नजर आए हैं।
दरअसल, कॉफी विद करण
सीजन 7 के आखिरी एपिसोड में मीडिया
इन्फ्लूएंसर दानिश सैत, तन्मय भट्ट,
निहारिका एनएम और कुशा कपिला ज्यूरी की भूमिका
निभाते हुए नजर आए। वहीं इस दौरान इन सभी ने करण जौहर से भी कई मजेदार और तीखे
सवाल पूछे। इस लास्ट एपिसोड में करण खुद के ही शो में आलिया भट्ट से लेकर तापसी
पन्नू से जुड़े कई सवालों के जवाब देते दिखे।
फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कुशा कपिला ने करण से पूछा, ‘पिछले दो सालों में अहम सफलता हासिल करने वाले
कई एक्टर्स को अभी तक कॉफी विद करण में नहीं बुलाया गया है। इन्हीं में से एक हैं
तापसी पन्नू। क्या शो में बुलाने के लिए कोई जांच प्रक्रिया है?’ कुशा के इस सवाल पर करण ने कहा, ‘यह 12 एपिसोड का शो था, जिसमें आपको
कॉम्बिनेशन चाहिए होता है।
इसी के साथ करण ने आगे कहा, “मैं तापसी से बस
इतना ही कहना चाहता हूं कि हम एक कॉम्बिनेशन पर काम करेंगे और जब मैं उन्हें शो के
लिए बुलाऊंगा और उन्होंने मुझे मना कर दिया, तो मुझे दुख होगा” बता दें कि कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस से जब काफी
विद करण में न बुलाने को लेकर पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी सेक्स लाइफ
इतनी एक्साइटेड नहीं थी कि उन्हें शो में बुलाया जाए।
अपनी फिल्म दोबारा के प्रमोशन के दौरान तापसी पन्नू ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ना बुलाने पर जवाब देते हुए कहा
था कि मेरे पास एक उबाऊ जीवन है,
आप मुझसे क्या पूछेंगे? कौन से लिंकअप, कौन से रिश्ते? मेरे जीवन के सभी
रोमांचक हिस्से खुले हैं। लेकिन यह बात करने के लिए पर्याप्त रोमांचक नहीं है उस
तरह के शो पर।


Download Android App
Download iOS App







