मलाइका अरोरा के साथ एक बार फिर स्पॉट हुए अर्जुन कपूर, उनकी ऐसी लुक देख लोगों ने किया जमकर ट्रोल

Summary :

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से अर्जुन और मलाइका लगातार

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से अर्जुन और मलाइका लगातार एक साथ दिखाई दे रहे हैं। जब भी किसी पब्लिक इवेंट में अुर्जन शिरकत करने पहुंचते हैं तो मलाइका अक्सर उनके साथ ही दिखाई देती हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की बढ़ती नजदीकियां इन दिनों खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की दोस्ती को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं अर्जुन कपूर 33 साल के हैं जबकि मलाइका की उम्र 45 साल है।

मलाइका-अर्जुन ने अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा

बीती रात करण जौहर के घर एक पार्टी का अयोजन किया गया। इस पार्टी में एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया। इस पार्टी में अर्जुन और मलाइका के अलावा पूरी गल्र्स गैंग भी शमिल थी।

 

गर्ल्स गैंग में करिश्मा कपूर,करीना कपूर,अमृता अरोड़ा,महीप कपूर और सीमा खान के नाम शामिल हैं। बता दें कि मलाइका और करीना,करिश्मा आदि ये सभी आपस में बहुत अच्छी दोस्त हैं और इन्हें बहुत बार सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करतें हुए देखा भी गया है। लेकिन इस बार पार्टी में अर्जुन कपूर अपने बदले लुक में कुछ इस अंदाज में दिखे की लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप को लेकर बाजार अभी गर्म है और दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर दिखाई देते हैं मलाइका को भी इस बात का अंदाजा है कि उन पर कैमरे की निगाह हरदम रहती है। तो इसी वजह से अर्जुन को उनके लुक और मलाइका के साथ उसके रिश्ते के लिए निशाना बनाया है।

सोशल मीडिया एक बार फिर हुए अर्जुन कपूर ट्रोल…

 

दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड बॉलीवुड की इस मशहूर सिंगर के साथ लेने जा रहे हैं सात फेरे

Desk Team