ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच शुक्रवार यानी 18 जनवरी को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन टीम का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम ने तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ को भारत केखिलाफ मेलबर्न वनडे के लिए आराम दिया गया है। पीठ की तकलीफ की वजह से बेहरनडॉर्फ को आराम दिया है तो वहीं टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को इस मैैच के लिए बाहर कर दिया है।
मेलबर्न वनडे से बाहर हुए यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में लियोन ने बल्ले और गेंद दोनों से कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इस वनडे सीरीज के दो मैैचों में लियोन को एक भी विकेट नहीं मिला है।
बता दें कि बेहरनडॉर्फ की जगह ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन टीम में तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक को शामिल किया है। तो वहीं लियोन की जगह टीम में युवा लेग स्पिनर एडम जांपा को लिया गया है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम ने केन रिचर्डसन को कवर के रूप में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी एडम जांपा ने कैरियर का आखिरी वनडे नवंबर में खेला था तो वहीं स्टेनलेक को जून से ही टीम से बाहर किया हुआ है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में मौजूदा 3 वनडे मैचों की सीरीज में दोनों ही 1-1 की बराबरी पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हुआ मेलबर्न मैच के लिए
एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, पीटर सिडल, एडम जांपा और बिली स्टेनलेक।


Download Android App
Download iOS App









