बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री में अपने दम पर बिना किसी गॉडफ़ादर के अपनी खास पहचान बना चुके है। अब उनकी हर फिल्म सुपरहिट होती है। कार्तिक की फिल्म्स का फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते है और बड़े- बड़े प्रोडूसर्स और डायरेक्टर्स कार्तिक के साथ काम करने के लिए तरसते है। लेकिन कार्तिक आर्यन का सपना था कि कभी न कभी वो करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के साथ भी काम करें और वो मौका उन्हें मिला फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से।

लेकिन फिल्म के बनने से पहले ही कार्तिक आर्यन का करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन से दोस्ताना टूट गया है। खबर है कि करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को ‘दोस्ताना 2’ से निकाल बाहर किया है और फ्यूचर में कार्तिक आर्यन के साथ कभी भी काम नहीं करने का फैसला किया है। आखिर फ्लोर पर जा चुकी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से अपने लीड एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म से निकालने की वजह क्या है?
_h1wqi8v.jpg)
इस सवाल का जवाब अभी तक करण ने नहीं दिया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ‘कार्तिक आर्यन का अनप्रोफेशनल बिहेवियर और फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर उनके क्रिएटिव डिफरेंसेस का होना कार्तिक आर्यन के फिल्म से निकाले जाने की वजह बनी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन को डेढ़ साल बाद ये बात समझ आई कि ‘दोस्ताना 2’ की स्क्रिप्ट में कोई खामी है और वो उसमें बदलाव चाहते हैं। कार्तिक के बर्ताव के मद्देनजर अब धर्मा प्रोडक्शन ने उनके साथ आगे कभी भी काम नहीं करने का फैसला किया है। आपको बता दे कि कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘दोस्ताना 2’ की अब तक महज 20 दिनों की ही शूटिंग हुई है।

पिछले पूरे साल कोरोना के चलते इस फिल्म की कोई शूटिंग नहीं हुई थी और 2019 में इस फिल्म के कुछ हिस्से फिल्माए गए थे। जल्द ही फिल्म की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू होने जा रही थी। मगर ऐसा होता इससे पहले ही कार्तिक आर्यन को करण जौहर ने फिल्म से हटा दिया। मगर फिलहाल धर्मा प्रोडक्शन ने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि आखिर लीड एक्टर के तौर पर कार्तिक आर्यन की जगह कौन लेगा। लेकिन खबरे है कि इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



