Karan Singh Grover ने Bipasha Basu की प्रेग्नेंसी पर पहली बार जाहिर की अपनी फीलिंग्स

Summary :

बिपाशा बसु फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी के चलते चर्चा में हैं. लेकिन आज हम इस बारे में बात नहीं करेंगे. बल्कि आपको उस पोस्ट के बारे में बताएंगे. जिसमें करण सिंह ग्रोवर ने पहली बार अपनी फीलिंग्स जाहिर की हैं.

बी-टॉउन के मोस्ट रोमांटिक कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही
किलकारियां गुंजने वाली हैं। एक्ट्रेस बिपाशा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर
चर्चा में बनी हुई हैं। बिपाशा और करण अपने जीवन के इस नए फेज का आनंद ले रहे हैं।
हाल ही में
, होने वाले डैडी करण ने बिपाशा के साथ एक तस्वीर
शेयर की है
, जो उनके मैटरनिटी फोटोशूट से है। इसी के साथ
एक्टर ने पहली बार बिपाशा की प्रेग्नेंसी पर अपनी फीलिंग्स बताते हुए एक खास नोट
भी लिखा है।

Karan Singh Grover Talks About His Wife Bipasha Basu's Pregnancy - बिपाशा  की प्रेग्नेंसी की खबरों पर करण सिंह ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या आप  मेरे चेहरे पर ...

दिल मिल गए फेम एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर वाइफ बिपाशा बसु
के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। यह फोटो उनके मैटरनिटी फोटोशूट की है जिसमें
दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। फोटो में बिपाशा ब्लैक कलर के
मोनोकिनी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में पहली बार अपनी फीलिंग्स शेयर करते
हुए लिखते हैं
‘ये बहुत सारी फीलिंग्स का मेल है। सभी नए हैं, लेकिन कई बार परिचित लगते हैं। परिचित नहीं हैं क्योंकि मैंने इसे पहले महसूस
नहीं किया
, लेकिन मैंने इसे सबसे बहुमूल्य और खूबसूरत सपने
में महसूस किया है जैसे मेरे डीएनए में एम्बेड हो गया हो। एक फीलिंग इतनी तेज है
कि मैं जाहिर नहीं कर सकता हूं
,
क्योंकि मुझे डर है कि
कहीं मैं खुशी की आतिशबाजी में विस्फोट न कर दूं
‘।

Karan Singh Grover on Bipasha Basu Pregnancy |करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा की  प्रेग्नेंसी पर कही ये बात

करण की इस पोस्ट पर उनकी प्यारी वाइफ ने तुरंत कमेंट किया और अपना प्यार
दिखाते हुए दिल के कई सारे इमोजी ड्रॉप किए। इसके अलावा राजीव अदातिया
, विवान भटेना, सुरभि ज्योति और आरती सिंह ने भी कमेंट करते हुए कपल पर
अपना प्यार लुटाया है।

बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 30 अप्रैल
2016 को शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद कपल ने 16 अगस्त 2022 को अपनी
प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी
, कपल ने दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें बिपाशा का बेहद ग्लैमरस अवतार देखने को मिला था। जिसके बाद से उनके
फैंस आने वाले बेबी के लिए काफी एक्साइडेट हैं।

 

Desk Team