बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन स्टेटमेंट की वजह से भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। अदाकारा अपने फैंस के साथ भी सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं और उनकी तस्वीरों और वीडियो पर फैंस भी दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। करीना अपनी काम में जितनी परफेक्ट है उतनी ही परफेक्ट होम-मेकर भी हैं।

करीना कपूर हमेशा से ही दिल से एक फैमली पर्सन रही हैं और वो अक्सर ही उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से जाहिर भी हो जाता है। करीना के लिए उनकी फैमली उनके लिए सबसे पहले आती है। करीना को हर त्यौहार पर अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ ही मनाते देखा जाता है।

वहीं, प्यार के दिन यानि वैलेंटाइन्स डे को करीना ने शहर के शोर-गुल से दूर अपनी फैमिली मेंबर्स के साथ सेलिब्रेट किया। मगर इस बार उनके लविंग हस्बैंड सैफ अली खान इस बार वैलेंटाइन्स डे पर उनके साथ मौजूद नहीं थे। करीना ने इस बार सैफ और तैमूर के बिना अपनी फैमली के दूसरे मेंबर्स के साथ खास अंदाज में अपना वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया।
सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें खूबसूरत एक्ट्रेस अपने छोटे बेटे जेह उर्फ जहांगीर अली खान और अपनी सास शर्मिला टैगोर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। पहली फोटो सबा भी जेह के पीछे खड़ी दिख रही हैं।

अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा, “मेरा वैलेंटाइन्स डे मेरी लाइफ के कुछ लव्स के साथ… मैं आज खूबसूरत गर्ल्स और जेह के पीछे छिपी हूं..!” करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सास शर्मिला और बेटे जेह को किस करते हुए फोटो शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “मां के प्यार के साथ वैलेंटाइन्स पर सनसेट किस।”

करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बन रही ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ के ऑफिशियल एडप्टेशन से अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। करीना के अलावा इसमें एक्टर विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी अहम रोल में दिखेंगे। इसके अलावा करीना फिल्म मेकर हंसल मेहता की मोस्ट अवेटेड अनटाइटल्ड क्राइम ड्रामा भी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



