होली का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। होली के दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं। दोस्ती और भाईचारे के इस पर्व पर सभी लोग एक दूसरे से शिकवे-गिले दूर कर गले लगते हैं। वहीं होली की धूम आम लोगों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स में भी काफी अच्छी खासी देखने को मिलती है। लेकिन मनोरंजन जगत में एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिसे होली के रंग एक आंख नहीं भाते हैं।

करीना को नहीं पसंद होली के रंग
होली का त्योहार एक मात्र ऐसा होता है जो हर किसी को रंग जाता है। रंगों के इस त्योहार से शायद ही कोई ऐसा हो जो बचना पसंद करता हो। पर बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्हें पहले तो होली काफी पसंद थी, लेकिन अब उन्हें रंग अच्छे नहीं लगते हैं। वो कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर हैं। जी हां, एक्ट्रेस इस त्योहार से अब दूर रहना पसंद करती हैं। इसके पीछे का कारण भी खुद करीना ने ही बताया है। हालांकि तैमूर के होने के बाद उनके घर में रंगों का त्योहार फिर से मनाया जाने लगा है। बावजूद इसके वो रंगों से दूर ही रहती हैं।

दादा के निधन के बाद हुआ ऐसा
गौरतलब है, कपूर खानदान की होली कभी इतनी मशहूर हुआ करती थी कि हर कोई इसके के चर्चे करता नजर आता था। राज कपूर के आरके स्टूडियो में होली पार्टी का आयोजन किया जाता था। जिसमें बॉलीवुड सितारे शिरकत करते थे। करीना कपूर को होली तब बहुत पसंद थी। एक्ट्रेस अपने दादा राज कपूर के बहुत करीब थीं और वो उनके साथ होली मनाया करती थी। लेकिन निधन के बाद कपूर खानदान में होली का जश्न कुछ फीका सा पड़ गया।

करीना कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि पूरा कपूर परिवार होली के मौके पर राज कपूर साहब को याद करता है। दादा के इस दुनिया से चले जाने के बाद होली का जश्न फीका पड़ गया है, इसलिए सब लोग होली को बेहद सिम्पल तरीके से खलेते हैं।

बताते चलें, राज कपूर की होली का जश्न वाकई देखने लायक होता था। आरके स्टूडियो कि एंट्री पर ही एक बड़ा सा तालाब बनाकर उसमें रंग भर दिए जाते थे। गाना-बजाना, खाना-पीना सबकुछ दिनभर इस स्टूडियो में होता था। जहां बॉलीवुड से जुड़े बड़े और छोटे कलाकार शामिल होते थे। वहीं यहां पर शिल्पा भी होली बड़े ही धूम धाम से मनाया करती थी।
वैसे आपको बता दें, केवल राज कपूर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में बच्चन परिवार, जावेद अख्तर, सुभाष घई के घर की होली भी खूब चर्चा में रही है। वहीं इनमें जावेद अख्तर ने आज भी होली मनाने की परंपरा को कायम रखा है।


Download Android App
Download iOS App



