बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। वहीं फैंस करीना के बेबी का चेहरा देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं। वैसे करीना ने दूसरी बार मां बनने के बाद एक तस्वीर तो इंस्टाग्राम पर शेयर की है,लेकिन वो तस्वीर अदाकारा के बेबी की नहीं बल्कि उनकी खुद की है। जी हां करीना कपूर ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है,यही नहीं फोटो के साथ उन्होंने एक खास मैसेज भी लिखा है।

ये रही करीना की डिलीवरी के बाद पहली तस्वीर
21 फरवरी को करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। जिसके ठीक आठ दिन बाद अभिनेत्री ने अपनी फोटो शेयर की है। करीना ने अपनी इस सेल्फी में काले रंग के सनग्लासेस पहने हुए हैं इसके साथ ही वो ब्लू कलर की शर्ट पहने नजर आ रही हैं। वहीं धूप से बचने के लिए करीना ने हैट भी पहना हुआ है। कुल मिलाकर करीना की ये तस्वीर गर्मियों का एहसास दिला रही है।

वैसे करीना कपूर की इस फोटो से दरअसल ये साफ नहीं हो पाया है कि अभिनेत्री की यह कोई पुरानी तस्वीर है या फिर कोई लेटेस्ट क्लिक की गई फोटो है। इस फोटो में उनके काले चश्मे में स्विमिंग पूल की झलक दिखाई दे रही है। अपनी इस खूबसूरत तस्वीर के साथ करीना ने इसके कैप्शन में लिखा है,ओह हलो देयर। आप सबको मिस किया। करीना की इस फोटो पर अब फैंस कमेंट और लाइक कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा है,जिसकी शूटिंग उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी टाइम के वक्त पूरी की थी। खास बात प्रेग्नेंसी टाइम में अपनी इस फिल्म की शूटिंग को पूरा करने के लिए करीना ने वीएफएक्स का सहारा लिया था।


Download Android App
Download iOS App



