बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों अपने दोनों बच्चों के
साथ पटौदी पैलेस में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले मुंबई एयरपोर्ट
पर स्पॉट किया गया था। पटौदी पैलेस पहुंचने के बाद करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर
तस्वीर शेयर की थी और वहां की झलक दिखाई थी। काम से वक्त निकालकर करीना और सैफ
अक्सर पटौदी पैलेस जाते रहते हैं।
वहीं अब सोशल मीडिया पर करीना के बड़े बेटे तैमूर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही
हैं, जिसमें वह खेत के बीच अपने हाथ में मूली पकड़े खड़े दिख रहे
हैं। तैमूर की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपने रिएक्शन दे रहे है। ऐसा पहली बार
नहीं हुआ है जब तैमूर की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई हो। इससे पहले भी कई बार
तैमूर और जेह की क्यूट फोटो और वीडियो वायरल हो चुकी हैं।
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लाडले तैमूर की तीन फोटो पोस्ट की
हैं। इन तस्वीरों में क्यूट तैमूर मूली के खेत में खड़े हैं। वो खेत से मूली उखाड़
रहे हैं और हाथ में लेकर पोज दे रहे हैं। वहीं फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन
में लिखा- ‘लंच में गरम-गरम मूली के
पराठे घी के साथ। करीना की ये पोस्ट उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रही हैं।

की बुआ सबा पटौदी ने लिखा, ‘टिमटिम पर गर्व
है।‘ पोस्ट पर एक यूजर ने
लिखा- ‘लिटिल तैमूर बहुत क्यूट
है।‘ एक ने कहा, ‘लव यू टिम टिम।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘तैमर बहुत क्यूट और हम्बल है।’
बता दें कि इससे पहले करीना ने पटौदी पैलेस से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह
सैफ अली खान के साथ बैडमिंटन खेलती नजर आ रही हैं। उस फोटो पर भी फैंस और सेलेब्स
ने इसी तरह अपना प्यार लुटाया था। करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वह
अक्सर अपनी और अपनी फैमली के साथ फोटो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म है। फिल्म में लीड रोल आमिर खान ने की है। करीना
जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। वह सुजॉय घोष के प्रोजेक्ट में दिखेंगी।
उनके साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा अहम रोल में है। इस वेब सीरीज की शूटिंग से
करीना ने काफी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।


Download Android App
Download iOS App







