करीना ने भाई रणबीर से की एक खास रिक्वेस्ट, ‘टॉवल आइटम सॉन्ग’ दुबारा करके दिखाए रणबीर

Summary :

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने भाई रणबीर कपूर से एक स्पेशल रिक्वेस्ट की है, वे चाहती हैं कि रणबीर टॉवेल आइटम सॉन्ग’ दुबारा करके दिखाए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में बेबो का एक ऐसा ही पोस्ट जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। करीना ने अपने भाई और इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर से एक खास रिक्वेस्ट की है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और रणबीर से उनका मशहूर ‘टॉवल वाला आइटम नंबर’ करने के लिए कहा है।
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिलहाल सिर्फ करीना ही नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कहती हैं, ‘ओए, तुम्हें रिक्वेस्ट लेने से पहले दोबारा सोच लेना चाहिए ना, रणबीर। खैर, तुम्हारा वो मशहूर आइटम नंबर एक बार फिर से एक्ट करना कैसा रहेगा? अरे वही जो टॉवेल के साथ था, दोनों के लिए मैं और लोलो। और हां, वैसे तुन्हारे आइटम नंबर तुमसे भी ज्यादा मशहूर हैं’।
 वहीं करीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा है। वह लिखती हैं, ‘मैंने अपनी रिक्वेस्ट भेज दी है… अब हमें बस इंतजार करना है मशहूर आइटम नंबर का!!’ बता दें कि करीना के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे लाइक करने के साथ ही फैंस इस पर कमेंट कर रणबीर कपूर के आइटम नंबर देखने के इच्छा जाहिर कर रहे हैं। वहीं करीना के इस वीडियो के सामने आने के बाद ही फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या वाकई रणबीर एक बार फिर से कोई आइटम नंबर करने जा रहे हैं या फिर क्यो कोई नया प्रोजेक्ट एनाउंस होने वाला है?

Desk Team