अपनी ही नन्द सोहा अली खान से बेहद डरती हैं करीना कपूर खान

Summary :

NULL

बॉलीवुड की एक्ट्रैस करीना कपूर खान के अंदाज को देखकर यह पता ही चल जाता है कि वह पटौदी खानदाना की बहू है। इस रॉयल फैमिली में करीना को कोई तरह की परेशानी तो आ ही नहीं सकती लेकिन ऐसा नहीं है हाल ही में करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें इस रॉयल फैमिली में परेशानी हुई थी।

Kareena Kapoor

पिछले दिनों करीना कपूर खान की नन्द सोहा अली खान की मुंबई में पहली किताब लॉन्च हुई उसी के अवसर पर करीना ने मीडिया के सामने अपने और सोहा के रिश्ते के बारे में भी कई सारी बातें की और बहुत सारे राज के बारे में भी बताया। करीना ने बताया कि उन्हें इस रॉयल फैमिली में एक ही चीज से परेशानी होती है।

Saif Ali Khan family

करीना ने सोहा के ज्ञान और भाषा की बहुत तारीफ की और बताया कि उन्हें सोहा और सैफ अली खान के बीच की बातचीत बिल्कुल भी समझ नहीं आती है।

Soha Ali Khan

सोहा अली खान हाल ही में मां बनी हैं और उन्होंने ‘द पैरिल्स ऑफ बीइंग मोडरेटली फेमस’ टाइटल की किताब लिखी है जो कि मंगलवार यानि 12 दिसंबर को मुंबई में लॉन्च कि गई थी।

Saif Ali Khan family

खबरों की माने तो करीना ने इस इवेंट पर सोहा के ज्ञान की काफी प्रशंसा की और साथ ही यह कहा कि जब भी सोहा और सैफ के बीच बातचीत होती है तो वह बहुत नर्वस हो जाती हैं। करीना कहती हैं कि उन्हें दोनों के बीच बातचीत समझने के लिए काफी ही संघर्ष करना पड़ता है।

Saif Ali Khan family

बता दें कि करीना की ही ऐसी हालत नहीं होती है बल्कि सोहा के पति और एक्टर कुणाल खेमू की भी कुछ ऐसी ही हालत हो जाती है। करीना ने इस इवेंट पर बताया हक वह कुणाल खेमू की स्थिति में अपने आपको पाती हैं।

Soha Ali Khan

कुणाल खेमू ने कहा कि जब सोहा और सैफ बात करते हैं तो सोहा कुछ ऐसे अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल करती हैं जिन्हें वह आसानी से समझ नहीं पाते हैं।

Saif & Kareena

करीना ने कहा कि मैं मुश्किल से ही किसी से डरती हूं और इस बात को मीडिया अच्छे से जानता है। लेकिन परिवार में एक शख्स है जिससे मैं पूरी तरह से डरती हूं वह सोहा हैं। मैं सैफ और सोहा के साथ रात के खाने के दौरान थोड़ा नर्वस महसूस करती हूं।

Saif & Kareena

मुझे लगता है कि मैं इस बातचीत को कभी नहीं पाऊंगी। उन्होंने कहा कि अगर कुणाल नहीं समझ सकते हैं तो मैं तो समझ ही नहीं सकती हूं। सोहा बहुत विनम्र हैं। सोहा अली खान की यह पहली किताब है जिसे पेंगुविन इंडिया ने प्रकाशित किया है।

Saif & Kareena

इस किताब में सोहा ने कुछ निबंधों का एक संग्रह है जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि एक प्रसिद्ध लोगों के परिवार में पैैदा होने पर क्या परिस्थितियां पैदा होती हैं। सोहा की इस किताब में पटौदी परिवार के कई पहले न प्रकाशित हुए फोटो भी देखने को मिलेंगे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।

Desk Team