बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और सबके दिलों पर राज करने वाले कार्तिक आर्यन आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। एक्टर बैक टू बैक फ़िल्में कर रहे हैं। और उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल भी मचा रही हैं। वही अब धमाल मचाने वाला त्यौहार भी तो आने ही वाला हैं। जी हां देश में जल्द ही दिवाली की धूम दिखने वाली हैं। ऐसे में आम लोग सहित सारे सितारे भी इसको लेकर ढेर सारी प्लानिंग करने में लग जाते हैं की आखिर कैसे दिवाली को और ख़ास बनानी हैं। ऐसे में अब कार्तिक आर्यन ने तो अपना दिवाली दिवाली प्लान रीवील कर दिया हैं।

दरअसल कार्तिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अपना दिवाली प्लान बताया हैं। जहां एक्टर वीडियो में सबसे पहले अपने फैंस को दिवाली की बधाई देते है। साथ ही वो कहते है कि, मम्मी, पापा और बहन और कटोरी के साथ वो घर पर पूजा करेंगे। घर की साफ-सफाई करेंगे और शायद उन्हें नए कपड़े अपने मम्मी-पापा से मिलने वाला है। बता दें कि कटोरी उनके डॉगी का नाम है।
वही कार्तिक के अब इस वीडियो को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। जहां एक्टर के सादगी और साधारण तरह से दिवाली सेलिब्रेट करना भी लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं। वही कार्तिक के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वही कार्तिक इस वक़्त बॉलीवुड के हिट एक्टर में से एक कहे जा रहे हैं.

वही एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करे तो एकता कपूर द्वारा निर्मित, फिल्म ‘फ्रेडी’ में कार्तिक आर्यन के साथ अलाया एफ भी नजर आने वाली है। वही फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का अभी अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। इसके अलावा एक्टर फिल्म आशिकी 3 में भी नजर आएंगे।

इसे लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने फैंस को अपडेट दिया था। बता दें आशिकी 1 और 2 परदे पर सुपरहिट रही थी। वही फिल्म की लीड एक्ट्रेस अभी फाइनल नहीं हुई हैं। ऐसे में फिल्म के तीसरे पार्ट से लोगों की काफी उमीदे जुडी हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App



