शशि थरूर ने BJP के खिलाफ बनाई रणनीति, कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सबसे पहले करेंगे ये काम

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर इन दिनों काफी जोश में दिखाई दे रहे है। वो अलग-अलग राज्यों में जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है।

 कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर इन दिनों काफी जोश में दिखाई दे रहे है। वो अलग-अलग राज्यों में जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है। वो ऐसे कई बयान भी दे रहे है, जिससे बवाल मच सकता है। उन्होंने पिछले दिनों खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘कुछ लोगों को लगता था कि पार्टी नेतृत्व ने कोई आधिकारिक उम्मीदवार भी खड़ा कर दिया है, लेकिन ये सच नहीं था। हम सभी बराबर है। खड़गे सर मेरे नेता भी हैं। हम दुश्मन नहीं हैं।’
मैं गांधी परिवार का समर्थक : थरूर 
इसी के साथ थरूर ने यह भी बताया की अगर वो पार्टी के अध्यक्ष बन गए तो उनका पहला काम नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल होने से रोकना होगा। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘जिन लोगों को भी लगता है की जो भी मेरा समर्थन कर रहा है, वो पार्टी से बगावत कर रहा है तो मैं यह कहना चाहूंगा ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं गांधी परिवार का समर्थक हूं और हमेशा रहूंगा।’
खड़गे ने जारी किया अपना घोषणापत्र 
एक रिपोर्ट के अनुसार खड़गे और शशि लगातार कई वादे जनता से कर रहे है। खगड़े ने कार्यकर्ताओं से बात करके साफ किया कि अगर वो अध्यक्ष बन गए तो आगामी समय में पार्टी में 50 फीसदी पोस्ट 50 से कम उम्र वाले लोगों को दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पार्टी को नए युवाओं की जरूरत है, जो पार्टी को एक नयी ऊर्जा दे के। साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं को और सम्मान देने की भी जरूरत है। इसके साथ ही खड़गे ने यह भी अपने घोषणापत्र में कहा कि  अगर वो अध्यक्ष बनते है तो वो गरीबों, दलितों,  एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में अभी महंगाई अहम मुद्दा है, उसपर चर्चा करना और केंद्र के सामने बात रखना जरुरी है। 
जानिए थरूर का घोषणापत्र 
वही, अपने मैनिफेस्टो के बारे में बात करते हुए थरूर ने कहा था कि ‘ आज हमारी पार्टी को एक बदलाव की जरूरत है और मुझे लगता है कि वह बदलाव मैं लेकर आने वाला हूं। हमारे सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी है, लेकिन हमें उसका डटकर सामना करना है। इसके लिए हमें पार्टी में कई तरह के बदलाव करने होंगे। आज के समय में पार्टी को फुल टाइम के अध्यक्ष की जरूरत है। एक ऐसा अध्यक्ष जिसके पास हर कार्यकर्ता की आवाज पहुंच सके। हमें नए ऊर्जा की जरूरत है। ‘

Desk Team