बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ को दरअसल लेट लतीफ लोग एक आंख नहीं भाते हैं। तभी तो उनके सामने कोई लेट आता है तो वह उन्हें सजा भी दे देती हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इस बात का सुबूत उनके वीडियो में एक दम साफ देखने को मिल रहा है।

दरअसल हाल ही में आइफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को पहुंचने में थोड़ी देरी हो गई। तो बस फिर क्या तब इस बात पर कैटरीना ने कार्तिक से न केवल कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई बल्कि उनसे माफी मंगाने को भी कहा। अब कैटरीना और कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है और लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

आइफा इवेंट के वक्त कैटरीना कैफ ने कार्तिक आर्यन की ओर इशारा करते हुए कहा है कि कार्तिक आप सबसे माफी मांगना चाहते हैं। क्योंकि जरा उन्हें आने में थोड़ी देरी हो गई।

इसपर कार्तिक आर्यन अपनी सीट से उठे और कहा कल रणवीर ने सबके पैर छुए। आज मैं आपके पैर छू लेता हूं। मुझे माफ करें कैटरीना। इतना हीं नही इस दौरान कार्तिक आर्यन ने कान पकड़कर सबसे सामने उठक-बैठक की और उनसे माफी भी मांगी।
बता दें कि इस साल आइफा का आगाज मध्य प्रदेश में होगा। इसकी प्रेस कॉन्फेंस मुंबई में रखी गई थी। इस इवेंट में कार्तिक आर्यन और कैटरीना कैफ के अलावा दीया मिर्जा भी शामिल हुई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन अपकमिंग फिल्म दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 में नजर आने वाले हैं। जबकि कैटरीना कैफ फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई देंगी। फिल्म सूर्यवंशी इसी महीने 24 तारीख को रिलीज होने वाली है,फिल्म में अक्षय कुमार उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।



Download Android App
Download iOS App



