”कसौटी जिंदगी की 2” में अनुराग का किरदार निभा रहे पार्थ समथान के पिता का निधन शुक्रवार की शाम हो गया है। इस खबर से पार्थ के करीबियों और उनके शो की स्टारकास्ट गहरे दुःख में है।
गुरूवार देर रात ही पार्थ के पिता की तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान पार्थ मुंबई में शूटिंग कर रहे थे, जैसे ही उन्हें इस बात की खबर लगी वो तुरंत शूटिंग छोड़ कर पुणे पहुँच गए थे। लेकिन उनके पुणे पहुँचने के कुछ समय बाद ही उनके पित्त का निधन हो गया।
आपको बता दें पार्थ अपने पिता के बेहद करीब थे और अक्सर पार्थ अपने पिता के साथ अपनी बॉन्डिंग फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टर ने बताया है की पार्थ के पिता को बचाने की पूरी कोशिश की गयी पर होनी को कुछ और ही मंजूर था।
आपने साथी कलाकार और शो के लीड एक्टर पार्थ के पिता के निधन से कसौटी जिंदगी की 2 की सेट पर भी सदमे का माहौल है और कुछ समय के लिए शूटिंग को कैंसिल किया गया है। पार्थ के साथी कलाकार अब शोक जताने के लिए पुणे जाने का विचार बना रहे है।
एक मिडिल क्लास फॅमिली से आने वाले पार्थ के परिवार वाले हमेशा लाइमलाइट से दूर रहते है। पार्थ समथान बताते है की उनकी फॅमिली मुंबई में भी कम ही रहती है और ज्यादातर समय पुणे में बिताती है। कसौटी जिंदगी की 2 के सेट पर भी कभी पार्थ के परिवार को नहीं देखा गया।
बीते कुछ महीने पहले ही पार्थ ने मुंबई में अपना नया घर खरीदा था और उन्होंने सोशल मैदा पर अपने घर की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था , ”ये घर मेरी ओर से मेरे मां-पापा को गिफ्ट है।” पार्थ चाहते थे की उनके माता पिता उनके साथ मुंबई आकर रहे।
अपने घर की तस्वीरें सहरे करने के साथ पार्थ ने बेहद खूबसूरत मैसेज भी लिखा था , ” मेरे मां-पापा को गिफ्ट है, मुंबई में मेरा पहला घर। ये मेरे लिए सबसे बड़ी ख़ुशी है। जब आप अपनों को पीछे छोड़कर नए शहर में अपने सपनों को पूरा करने की ख्वाहिश के साथ आते है तो आपको एक घर की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। भगवान् की कृपा और आर्शीवाद की बदौलत मैंने अपना खुद का घर ले लिया।”


Download Android App
Download iOS App









