बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की बीती दो फ़िल्में जीरो और ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हो पर कैट के पास बड़ी फिल्मों की कोई कमी नहीं है। कटरीना इन दिनों फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त है।
कटरीना कैफ के साथ फिल्म भारत में सलमान खान है और हाल ही में खबर आयी है की रोहित शेट्टी द्द्वारा निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के अपोजिट भी कटरीना को फाइनल किया गया है।
अब कटरीना के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर आ रही है कि कैट जल्द ही बायोपिक डेब्यू भी कर सकती है और ये बायोपिक मशहूर भारतीय एथलीट पीटी उषा के जीवन पर आधारित होगी।
काफी समय पहले पीटी उषा की बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा के काम करने की खबर आ रही थी पर फिल्म के निर्देशक रेवथी एस वर्मा के साथ उनकी बात बन नहीं पायी। अब एक बार फिर इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है और बताया जा रहा है की फिल्म के मेकर्स कटरीना से कई बार मुलाकात कर चुके है।
फिल्म के निर्देशक रेवथी एस वर्मा तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने नाम है और कई ब्लॉक बस्टर अवार्ड विनिंग फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। रेवथी चाहते है की फिल्म में पीटी उषा का किरदार कटरीना कैफ निभाए। यही वजह है की बीते महीनों में कई बार फिल्म मेकर्स कटरीना में मिले थे।
आपको बता दें पीटी उषा अर्जुन अवार्ड विनर है और पय्यियोली एक्सप्रेस के नाम से मशहूर ये एथलीट 101 इंटरनेशनल मैडल जीत चुकी है।सूत्रों के कटरीना कैफ भी इस रोल को लेकर बेहद उत्साहित है और वो पीटी उषा की स्प्रिंट स्टाइल को सीखने के लिए काफी मेहनत कर रही है।
बेशक ये फिल्म कटरीना कैफ के करियर की माइलस्टोन साबित हो सकती है और इस फिल्म में उन्हें पीटी उषा जैसी महान एथलीट का मार्गदर्शन भी मिलेगा।साथ ही ऐसी दूसरी फिल्म होगी जिसमे पहले प्रियंका को लिया जाना था पर फिर कटरीना को वो फिल्म मिल गयी। इससे पहले फिल्म भारत में भी प्रियंका पहली पसंद थी पर उनके मना करने पर कटरीना की झोली में ये फिल्म आयी।


Download Android App
Download iOS App









