रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप के बारे में काफी कुछ लिखा जा चुका है। जग्गा जासूस के प्रमोशन के दौरान यह बात भी क्लीयर हो चुकी है कि दोनों को एक-दूसरे से कोई प्रॉब्लम नहीं है और अच्छा कॉन्सेप्ट हुआ तो दोनों साथ में फिल्म कर सकते हैं, लेकिन आगे क्या! यही तो ऐसी गोपनीयता है जिसका राज अब तक नहीं खुल पाया है।
रणबीर के करीबी सूत्र बताते हैं कि जग्गा जासूस की प्रमोशन के दौरान ही रणबीर ने अपने किए पर माफी मांगी है और कैटरीना से आग्रह किया है कि वह लौट आएं।
ब्रेकअप की स्थितियां दोबारा पैदा नहीं होंगी। रणबीर द्वारा माफी मांगने की खबर अब तक सामने नहीं आई है, पर सूत्र दावा करते हैं कि रणबीर और कैटरीना के बीच जबर्दस्त अंडरस्टैंडिंग हुई है।
कैटरीना ने इशारों ही इशारों में संकेत दे दिया है कि टाइगर जिंदा है की शूटिंग कंपलीट हो जाने दो, फिर एक नया तमाशा देखो। आखिर क्या होगा वह तमाशा! इसे अभी राज ही रहने दो क्योंकि सलमान को अभी नाराज नहीं करना।


Download Android App
Download iOS App







