KBC 13: आज से शुरू हो गया KBC का रजिस्ट्रेशन, ऐसे पहुंचे हॉटसीट तक

Summary :

केबीसी में अपनी किस्मत आजमाने के इच्छुक आज से इस रज‍िस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। रज‍िस्ट्रेशन विंडो सोमवार रात 9 बजे से खुलेगा। सोनी टीवी ने ऑफ‍िश‍ियल तौर पर इसकी जानकारी साझा की है।

अमिताभ बच्चन के फैन्स के लिए गुड न्यूज है, सदी के महानायक को पर्दे पर देखने का एक  मौका मिलने वाला है। KBC 13 के रजिस्ट्रेशन की प्रकिया आज से शुरू हो गई है। यह शो जब भी शुरू होता है तो हजारों लोगों के ल‍िए हॉट सीट पर बैठने की उम्‍मीद जाग जाती है। फिलहाल तक के 12 सीजन में यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अब आप एक बार फ‍िर किस्‍मत का ताला खोलना चाहते हैं तो तैयार हो जाए। 


केबीसी में अपनी किस्मत आजमाने के इच्छुक आज से इस रज‍िस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। रज‍िस्ट्रेशन विंडो सोमवार रात 9 बजे से खुलेगा। इच्छुक प्रतिभागी कहां और कैसे रज‍िस्ट्रेशन कर सकते हैं। 


 सोनी टीवी ने ऑफ‍िश‍ियल तौर पर इसकी जानकारी साझा की है। चैनल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जर‍िए बताया- KBC की हॉट सीट आप से है सिर्फ कुछ सवाल दूर! कोश‍िश कीज‍िए और लीज‍िए अपना पहला कदम अपने सपनों की ओर केबीसी के साथ…#KBC13 के सवाल और रज‍िस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं आज रात 9 बजे से। 



पिछले साल 28 सितंबर को केबीसी का 12वां सीजन ऑन एयर किया गया था। भोपाल की आरती जगताप शो की पहली कंटेस्टेंट थीं। गेम में पहली बार कोरोना के चलते ऑड‍ियंस पोल लाइफलाइन को वीड‍ियो-ए-फ्रेंड लाइफलाइन से रिप्लेस किया गया।

Desk Team