‘जितने चाहे उतने लड़कों के साथ डेट करे’, Kiara Advani के एक स्टेटमेंट से लोगों की सांस्कृतिक भावनाओं को पहुंचा ठेस

Summary :

Kiara Advani Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस Kiara Advani इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। हमेशा खुशमिजाज और ग्लैमरस अंदाज में नजर आने वाली कियारा अब अपनी जिंदगी के एक बेहद खास दौर को जी रही हैं। शादी के बाद अब मदरहुड ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस के एक स्टेटमेंट ने सोशल मीडिया पर संस्कारों को लेकर एक अलग सी जंग छेड़ दी है। Kiara Advani Podcast: राज शमानी को कियारा ने दिया इंटरव्यू B£00dywood Joker Kiara Advani’s उच्च विचार- “I’ll let my daughter…

Kiara Advani Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस Kiara Advani इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। हमेशा खुशमिजाज और ग्लैमरस अंदाज में नजर आने वाली कियारा अब अपनी जिंदगी के एक बेहद खास दौर को जी रही हैं। शादी के बाद अब मदरहुड ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस के एक स्टेटमेंट ने सोशल मीडिया पर संस्कारों को लेकर एक अलग सी जंग छेड़ दी है।

Kiara Advani Podcast: राज शमानी को कियारा ने दिया इंटरव्यू

दरअसल हाल ही में Kiara Advani ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू किया था राज शमानी के साथ। ऐसे में इस इंटरव्यू के दौरान कियारा ने कुछ ऐसा बोल दिया, जो कि सोशल मीडिया पर अब एक नई बहस का कारण बनता दिखाई दे रहा है। कियारा ने कहा कि, “मैं अपनी बेटी को जितने चाहे उतने लड़कों के साथ डेट करने दूंगी। उसे अपने डेट वाले लड़के से शादी करने की ज़रूरत नहीं है, वह एक्सप्लोर कर सकती है।”

Kiara Advani News: लोगों ने किया कियारा को क्रिटीसाइज

Kiara Advani Controversy
Kiara Advani Controversy (Source: Social Media)

कियारा के इस स्टेटमेंट से मानो कई लोगों के मन में कई तरह के सवाल पनपने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस दो हिस्सों में बट चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कियारा का ये बयान बिल्कुल सही है, तो वहीं कुछ का कहना है कि ये भारतीय संस्कृति और सभ्यता के बिल्कुल खिलाफ है। वहीं कई लोगों ने तो इसे कियारा आडवाणी का उच्च विचार कहकर उन्हें क्रिटीसाइज भी किया।

Kiara Advani Controversy: कियारा ने भी शादी से पहले कई लड़कों को किया था डेट

Kiara Advani Controversy
Kiara Advani Controversy (Source: Social Media)

हालाकिं बात का बतंगड़ तब बना जब उन्होंने ये कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से शादी करने से पहले उन्होंने खुद भी ऐसा ही किया था। यानि कि कियारा ने भी कई लड़कों को डेट किया है और खुद को एक्सप्लोर करने के बाद उन्होंने ये फैसला लिया था कि उन्हें सिद्धार्थ से शादी करनी है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि अब उनकी प्राइयोरीटीज़ पहले जैसी नहीं रहीं। जहां पहले उनका पूरा ध्यान काम और शूटिंग पर रहता था, वहीं अब उनकी दुनिया अपने बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। कियारा ने कहा कि अब वो हर फैसला लेने से पहले अपने बच्चे के बारे में ही सोचती हैं।

Kiara Advani Motherhood: मां बनने के बाद बदली जिंदगी

Kiara Advani Controversy
Kiara Advani Controversy (Source: Social Media)

अगर कियारा आडवाणी और Sidharth Malhotra की शादी को लेकर बात करें तो इस कपल ने साल 2023 में शादी की थी। वहीं शादी के दो साल बाद यानि साल 2025 में इस कपल ने अपने घर आए नन्हें मेहमान की खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ऐसे में कियारा का इस तरह अपने बच्चे के एक्सप्लोरेशन के लिए उसे जितने लड़को के साथ चाहे उतनो के साथ डेट करने की छूट देने की बात कई तरह के सवाल खड़ा कर रही है। खैर वो जैसे चाहे अपने बच्चे को वैसे बड़ा कर सकती हैं, लेकिन सोशियली ऐसी बात बोलना कई मायनों में लोगों की सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा दिखाई देता है।

Read More: Mouni Roy शादी के 4 साल बाद पति Suraj Nambiar से ले रही हैं तलाक, कपल ने सोशल मीडिया पर किया कन्फर्म

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।