कियारा आडवाणी ने पैपराजी को लगाई जमकर फटकार, बोली- ‘ देखो क्या कर रहे हो’

Summary :

कियारा आडवाणी बी टाउन की काफी टैलेंटेड एक्ट्रेस में से हैं एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। वहीं कियारा हमेशा पब्लिक में स्माइल करती नजर आती है लेकिन पहली बार कियारा ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड के रूमर्ड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों की शादी की खबरें तेजी से फैल रही
है। कियारा और सिद्धार्थ दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते है मगर दोनों
ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं है। कियारा आडवाणी बी टाउन की काफी
टैलेंटेड एक्ट्रेस में से हैं एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। वहीं
कियारा हमेशा पब्लिक में स्माइल करती नजर आती है लेकिन पहली बार कियारा ऐसा वीडियो
सामने आया है जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं।

Kiara Advani (@advani_kiara) / Twitter

दरअसल कियारा आडवाणी मुंबई के जुहू इलाके में भारत की ऑस्कर एंट्री फिल्म ‘छेलो शो‘ की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। हमेशा की तरह कियारा को अपने
कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी वहां मौजूद थे और जैसे ही कियारा थिएटर से बाहर
निकली वैसे ही वहां मौजूद पैपराजी धक्का मुक्की करने लगे। इसी बीच  वहां खड़े बुजुर्गो को पैपराजी का धक्का लगा जिस
पर कियारा का गुस्सा फूट पड़ा।

कियारा का वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है जिसमें वो थियेटर से
बाहर आते हुए पैपराजी पर भड़कती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि
कियारा थियेटर से बाहर निकलती है तभी उनसे पैपराजी धीरे-धीरे चलने के लिए कहने लगते
है और वो आपस में धक्का मुक्की करने लगते है उनका धक्का वहां मौजूद बुजुर्गों को
लग जाता है जिस पर कियारा गुस्से में पैपराजी को कहती है कि आप लोग देखो ना, आप
देखो।

वहीं कियारा के सिक्योरिटी उन्हें धक्का मुक्की से बचाते हुए आगे ले जाने लगती
है तभी कियारा वहां मौजूद पेप्स से कहती है कि कृपया आगे बढ़ें। मुझे बहुत दुख है।
क्या कर रहे हैं आप। सके साथ ही उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा। आप लोग देखो ना कौन
कौन है। बुजुर्ग लोग हैं और आप ऐसे कर रहे हैं
? आराम से। क्या कर रहे हैं
आप लोग।

Kiara Advani entering into wedlock | cinejosh.com

कियारा का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कियारा की तारीफ करत हुए
इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कियारा के फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे है और
खूब दिल वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी इन
दिनों कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म सत्य प्रेम की कथा की शूटिंग कर रही हैं। यह
कार्तिक और उनकी एक साथ दूसरी फिल्म है इससे पहले दोनों ने भूल भुलैया 2 में काम
किया था।

 

 

Desk Team