Kiara Advani Second Pregnancy: बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर नन्हें मेहमान की एंट्री होने जा रही है। कपल ने बुधवार सुबह अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, हर कोई कपल को बधाइयां दे रहा है।
इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी खुशखबरी
View this post on Instagram
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में कपल के हाथों पर छोटे से बच्चे के क्यूट से सॉक्स रखे दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें उनकी नन्हीं बेटी सराया ने भी थाम रखा है। तस्वीर के साथ कैप्शन में कपल ने लिखा, “एक बार फिर हमें सबसे खूबसूरत तोहफे का आशीर्वाद मिला है। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है।”
बॉलीवुड सितारों ने लुटाया प्यार

कियारा और सिद्धार्थ के इस अनाउंसमेंट पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, “वाह, यह बहुत ही शानदार खबर है।” उनके अलावा करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर, अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर और मसाबा गुप्ता जैसी कई मशहूर हस्तियों ने कपल को माता-पिता बनने की बधाई दी।
2025 में हुआ था बेटी सराया का जन्म
View this post on Instagram
गौरतलब है कि कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी के लगभग दो साल बाद जुलाई 2025 में अपनी बेटी ‘सराया मल्होत्रा’ का स्वागत किया था। अब सराया के जन्म के लगभग डेढ़ साल बाद यह कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सलमान खान ने दिया था खास इशारा

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के सिलसिले में ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में पहुंचे थे। वहाँ सलमान खान से बात करते हुए सिद्धार्थ ने अपने पिता बनने के अनुभव को साझा किया था और इसे अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन रोल बताया था।
सिद्धार्थ ने बताया था कि सराया अब लगभग 15 महीने की हो चुकी है और रोज नई चीजें सीख रही है। इस पर सलमान खान ने चुटकी लेते हुए कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि सिद्धार्थ जल्द ही एक और बेबी का वेलकम करेंगे। सलमान की यह बात सुनकर सिद्धार्थ मुस्कुरा दिए थे और अब उनकी यह बात सच साबित हो गई है!


Download Android App
Download iOS App




