कबीर सिंह फेम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है वहीं एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। इन दिनों एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा की नजदीकियां खूब चर्चा में है।

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों 90 के दशक के गानों पर थिरकते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में दोनों के साथ अभिनेता मिजान जाफरी भी खूब साथ देते नजर आ रहे है।

इन दिनों कियारा और सिद्धार्थ अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किये जाते है और वीडियो में उनकी करीबी साफ देखी जा सकती है। इस दौरान कियारा फुल लेंथ की व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वीडियो में पहले कियारा, मीजान जाफरी के साथ गोविंदा की फिल्म ‘कुली नंबर वन’ का सुपरहिट गाना ‘मैं तो रस्ते से जा रहा था’ पर नाचती दिखाई देती है।

इसके बाद कियारा और सिद्धार्थ डांस फ्लोर पर अमिताभ बच्चन का गाना ‘मैं हूं डॉन’ पर शानदार अंदाज में ताल मिलाते नजर आये। सिद्धार्थ डांस के दौरान पूरी तरह अमिताभ के लुक में दिखाई दिए और उन्होंने कमर में गमछा भी बांध रखा था। जानकारी के मुताबिक़ ये वीडियो एक पार्टी के दौरान का है जहां कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे।
सेलिब्रिटीज के लुक को देखकर साफ़ है कि ये एक थीम पार्टी है। इस पार्टी कटरीना कैफ, जान्हवी कपूर और करण जौहर ने भी शिरकत की और सभी 90 के दशक के बॉलीवुड किरदारों के गेटउप में पहुंचे थे।

वर्क फ्रोंट की बात की जाए तो कियारा की पिछली रिलीज़ फिल्म गुड न्यूज़ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। कियारा इन दिनों फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब, ‘भूल भूलैया 2’ और ‘शेरशाह’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म शेरशाह में कियारा – सिद्धार्थ संग जोड़ी जमाती नजर आएंगी।



Download Android App
Download iOS App



