ना मांग में सिंदूर, ना गले में मंगलसूत्र होने पर ट्रोलिंग की शिकार बनी ‘Kiara Advani’ से फैंस हुए निराश

Summary :

हाल ही में बॉलिवुड के सबसे क्यूट कपल एक अवार्ड शो में पहुंचे जहा ट्रोलिंग का शिकार बने। ट्रोलिंग का शिकार बने इस कपल ने हाल ही में राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में वैलेंटाइन्स वीक में सात फेरे लिए और सात जन्मों के बंधन में बंध गए। शेरशाह कपल सिद्धार्थ और कियारा को बॉलीवुड का पावर कपल कहना भी गलत नही होगा।

सिद्धार्थ और कियारा कई मायनों में अपने फैंस के लिए आइडल कपल है और जब जब इनके फैंस इन्हे साथ देखते है तो दोनो पर बेहद प्यार लुटाते है। बता दे बीती रात सिद्धार्थ और कियारा को एक अवार्ड फंक्शन में देखा गया था जहा कियारा अकेले पहुंची पर कुछ समय बाद सिद्धार्थ भी पहुंचे।

दोनो के करियर की बात करे तो दोनो ने शादी के बाद अपने काम से ब्रेक नही लिया लगातार काम और अपनी लाइफ पर यह कपल फोकस कर रहा है इसी बीच जब दोनो को एक अवार्ड शो में देखा गया तो बुरी तरह ट्रोलिंग का शिकार बने।
दरअसल हुआ कुछ ऐसा जब कियारा अवार्ड शो में पहुंची तो उन्होंने येलो कलर की साड़ी पहन करली हेयर और लाइट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था पर उनके इस लुक में सबसे बड़ी चीज की कमी जो उनके चाहने वालो को लगी वो था उनके गले में न मंगलसूत्र था न मांग में सिंदूर जिसके चलते कियारा बुरी तरह ट्रोल हुई।

जिसके बाद लोगो ने सिद्धार्थ कियारा की क्लास लगाना शुरू कर दी वही एक यूजर ने लिखा तुम भूल गई हो तुम्हारी शादी हो गई है? यही नहीं निराश फैंस ने सिद्धार्थ को भी खरीकोठी सुनाई। वही सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ऐसे भी है जो इनके इस प्यार भरे बोंड को खूब पसंद करते है और प्यार भरे कमेंट कर रहे है।

Desk Team