बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा की लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। किम का हाल ही में ब्रेकअप भी हुआ था। उसके बाद अब हाल ही में खबर आई थी कि वो अपने माता- पिता और एक्टर अमित साद के साथ डिनर कर रही थी। अब किम शर्मा ने अमित साद को डेट करने की खबर पर अपनी बात कही है।

हाल ही में खबर आई थी कि अमित साद और किम शर्मा गोवा में साथ डिनर कर रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबरों का बाजार गर्म हो गया और फैंस अंदाज़ा लगाने लगे कि क्या दोनों के बीच में अफेयर शुरू हो गया है। अब इन खबरों पर फुल स्टॉप लगाते हुए किम शर्मा ने कहा है कि वो अमित साद को डेट नहीं कर रही है।
.jpg)
किम ने ये भी कहा कि अमित साद से ये उनकी पहली मुलाकात थी। इससे उड़ रही अफवाहों को विराम लग गया है। हो सकता है की अब लोगो को उनकी बात समझ आ जाए और इन रूमर्स का उड़ना अब बंद हो जाए।


Download Android App
Download iOS App



