क्या आप जानते हैं जान पर खेलकर फ्रूटी की रक्षा करने वाली सोनपरी कहां है इन दिनों

Summary :

टीवी का मशहूर सीरीयल सोनपरी में आपको सोना आंटी क्या याद है। हम उसी सोनपरी की बात कर रहें हैं जो अपनी खास दोस्त फ्रूटी की जान अल्तू के साथ मिलकर बचाती थी।

टीवी का मशहूर सीरीयल सोनपरी में आपको सोना आंटी क्या याद है। हम उसी सोनपरी की बात कर रहें हैं जो अपनी खास दोस्त फ्रूटी की जान अल्तू के साथ मिलकर बचाती थी। सोनपरी सीरीयल में जिस अभिनेत्री ने सोनपरी का किरदार निभाया था क्या आपको पता है वह अब कहां है और क्या कर रही हैं?
सोनपरी सीरियल बच्चों के बीच खूब हिट था

अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी सोन परी की भूमिका में नजर आईं थीं। यह सीरियल साल 2000 में आया था और बच्चों के बीच में बहुत हिट था। इस सीरियल को कई दूसरी भाषाओं में इसकी पॉप्युलैरिटी को देखते हुए बनाया था। 
डेब्यू किया 16 साल की उम्र में

चलिए आपको कुछ खास बातें अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी के बारे में बताते हैं। मृणाल कुलकर्णी का जन्म 21 जून 1968 में हुआ और उन्होंने 16 साल की उम्र में ही अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत कर ली थी। 
कई सारे टीवी शोज किए, लेकिन कोई भी सोनपरी जैसा नहीं

मराठी टीवी शो का स्वामी उनका पहला प्रॉजेक्ट था। उस सीरियल में उन्होंने पेशवा माधेराव की पत्नी का किरदार निभाया था। उस शो के बाद उन्हें खूब पहचान मिली। श्रीकांत, द ग्रेट मराठा, हसरतें, द्रौपदी, मीराबाई, टीचर, खेल और स्पर्श जैसे कई टीवी सीरियलों में मृणाल ने काम किया। लेकिन सोनपरी के नाम से ही आज भी लोग उन्हें बोलते हैं। 
बॉलीवुड के साथ मराठी फिल्मों में भी दिखाया अपना हुनर

मृणाल कुलकर्णी ने टीवी के साथ कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। मृणाल ने मेड इन चाइना, लेकर हम दीवाना दिल, कुछ मीठा हो जाए जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी सफलता का परचम मराठी सिनेमा में भी लहराया है। 
सोनपरी राज कर रहीं मराठी सिनेमा पर 

आज मराठी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री और बड़ी डायरेक्टर मृणाल कुलकर्णी हैं। Prem Mhanje Prem Mhanje Prem Asta नाम की मराठी फिल्म से उन्होंने निर्देशन की कमान संभाली। 

टीवी पर ऐक्टिंग इसलिए छोड़ दी

टीवी पर मृणाल कुलकर्णी का कैरियर बहुत अच्छा था। लगभग 22 शोज उन्होंने टीवी पर किए हैं लेकिन कहीं फोकस उनका डायरेक्‍शन से हट न जाए इसलिए टीवी की दुनिया को उन्होंने अलविदा कह दिया।
मृणाल कुलकर्णी नहीं बनना चाहती थीं ऐक्ट्रेस

कभी भी ऐक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी नहीं बनना चाहती थीं। दरअसल वह फिलॉसफी में अपनी डॉक्टरेट पूरा कर रही थीं और उसी में कैरियर आगे बनाना चाहती थीं। लेकिन उनके पास ऐक्टिंग के ऑफर पढ़ाई के बीच में आ गए ाऔर फिर उन्होंने ऐक्टिंग में ही कैरियर बनाने का सोचा। 
मृणाल ने शादी बचपन के दोस्‍त्‍ से की और ऐक्टिंग से ब्रेक लिया

साल 1990 में अपने बचपन के दोस्त रूचिर कुलकर्णी से मृणाल कुलकर्णी ने शादी की। बता दें कि उनका बेटी है जो मराठी फिल्मों में काम करता है। मृणाल ने ऐक्टिंग से ब्रेग शादी के कुछ समय के बाद ले लिया था। हालांकि वापसी उन्होंने धमाकेदार की। मराठी सिनेमा में आज वह जाना-माना नाम है।

Desk Team