KSBKBT 2 08 June 2026 Spoiler Alert: Vaishnavi के लिए Parth करने जा रहा था बड़ा धमाका, लेकिन रियो की इस घटिया चाल ने उजाड़ दीं दोनों की खुशियां

Summary :

KSBKBT 2 08 June 2026 Spoiler Alert: स्टार प्लस का नया शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) इन दिनों टीवी पर धमाल मचा रहा है। इस सीरियल में हर दिन नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को बांधकर रखा है। अब शो की कहानी में एक ऐसा महा-ट्विस्ट आने वाला है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे। एक तरफ जहां पार्थ अपनी पसंद वैष्णवी के लिए एक प्यारा सा सरप्राइज प्लान कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ विलेन रियो इन दोनों को अलग करने के लिए अपनी सारी हदें…

KSBKBT 2 08 June 2026 Spoiler Alert: स्टार प्लस का नया शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) इन दिनों टीवी पर धमाल मचा रहा है। इस सीरियल में हर दिन नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को बांधकर रखा है। अब शो की कहानी में एक ऐसा महा-ट्विस्ट आने वाला है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे। एक तरफ जहां पार्थ अपनी पसंद वैष्णवी के लिए एक प्यारा सा सरप्राइज प्लान कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ विलेन रियो इन दोनों को अलग करने के लिए अपनी सारी हदें पार करने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि आज रात के एपिसोड में क्या बड़ा हंगामा होने वाला है।

KSBKBT 2 08 June 2026 Spoiler Alert: वैष्णवी को प्रपोज करने वाला था पार्थ, तुलसी मां से मिला बड़ा आशीर्वाद

KSBKBT 2 08 June 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 08 June 2026 Spoiler Alert ( Source : Social Media)

सीरियल में आज रात दिखाया जाएगा कि पार्थ अपनी खास दोस्त वैष्णवी के जन्मदिन को बेहद यादगार बनाने की तैयारी में जुटा है। वह गुपचुप तरीके से एक शानदार बर्थडे पार्टी प्लान करता है और पूरी जगह को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाता है। इसी बीच घर की लाडली समायरा आकर तुलसी मां को एक बड़ा राज बताती है।

समायरा कहती है कि यह सिर्फ मामूली बर्थडे पार्टी नहीं है, बल्कि आज भैया (पार्थ) सबके सामने वैष्णवी को शादी के लिए प्रपोज करने वाले हैं। यह खुशखबरी सुनते ही तुलसी मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वह बेहद भावुक हो जाती हैं और पार्थ को गले लगाकर अपनी ढेर सारी दुआएं और आशीर्वाद देती हैं। पूरा परिवार इस जश्न के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आता है।

KSBKBT 2: रियो ने चली ऐसी चाल कि वैष्णवी की आंखों में आए आंसू, खुद को समझा अकेला

KSBKBT 2
KSBKBT 2 ( Source : Social Media)

यहां वैष्णवी बेचारी इस बात से बिल्कुल अनजान है कि उसके लिए इतनी बड़ी पार्टी प्लान की गई है। उसे लग रहा है कि काम के चक्कर में इस बार कोई भी उसका जन्मदिन याद नहीं रख पाया है।

दरअसल, सरप्राइज को सीक्रेट रखने के लिए पार्थ ने खुद भी वैष्णवी को विश नहीं किया और तुलसी मां को भी मैसेज करने से मना कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि वैष्णवी अंदर से बिल्कुल टूट गई और उसे अकेलापन महसूस होने लगा। इसी बीच जब वह फैक्ट्री पहुंचती है, तो वहां उसे एक बुके (गुलदस्ता) मिलता है। वैष्णवी रोते हुए कहती है कि हद हो गई, आज फैक्ट्री वालों तक ने मुझे विश कर दिया लेकिन पार्थ को मेरी कोई परवाह नहीं है।

KSBKBT 2 Twist: रियो ने पार की घटियापन की हदें, पार्थ और वैष्णवी के बीच आई बड़ी दरार

KSBKBT 2 Twist
KSBKBT 2 Twist ( Source : Social Media)

कहानी में सबसे बड़ा भूचाल तब आता है जब रियो इस मौके का फायदा उठा लेता है। असल में, पार्थ ने वैष्णवी के लिए जो बुके और प्यार भरा मैसेज भेजा था, उसे रियो ने बीच में ही बदल दिया था ताकि दोनों के बीच गलतफहमी पैदा हो सके। रियो उदास वैष्णवी के पास केक लेकर पहुंच जाता है और जबरदस्ती उसके साथ जन्मदिन मनाता है। दूसरी तरफ, समायरा जब वैष्णवी को फोन करती है तो उसका फोन बंद आता है।

तभी नीयति के पास रियो का फोन आता है और वह जानबूझकर बताता है कि वैष्णवी इस वक्त उसके साथ है। यह बात सुनते ही पार्थ के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और वह गुस्से से लाल हो जाता है। वह तुलसी मां से कहता है कि जब वैष्णवी को आना ही नहीं था, तो मैं क्या कर सकता हूं। उधर रियो मन ही मन हंसता है और वैष्णवी से कहता है कि केक काटने से पहले अपनी विश मांगो, क्योंकि आज तुम्हारी नहीं बल्कि मेरी विश पूरी होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी मां रियो की इस चाल को पकड़ पाएंगी?

Read More: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 06 June Spoiler Alert: Tulsi Virani की पीठ में खंजर घोपेगा Rio, क्या बचेगा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।