Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 16 March Spoiler Alert: टीवी का फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों जबरदस्त फैमिली ड्रामा के कारण सुर्खियों में है। शो में विरानी परिवार के रिश्तों में लगातार उथल-पुथल देखने को मिल रही है। हाल के एपिसोड में ऐसा बड़ा मोड़ आया है जिसने दर्शकों को चौंका दिया है। करण और नंदिनी के रिश्ते में आई दरार अब खुलकर सामने आ चुकी है और इस फैसले ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। वहीं दूसरी ओर तुलसी की शांतिनिकेतन में वापसी की खबर ने कहानी में नया मोड़ ला दिया है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 16 March Spoiler Alert: करण-नंदिनी का बड़ा फैसला, अलग रहने की घोषणा

आने वाले एपिसोड में सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब करण और नंदिनी परिवार के सामने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हैं। दोनों शांत होकर बताते हैं कि उन्होंने फिलहाल अलग रहने का निर्णय लिया है।
हालांकि वो तलाक नहीं ले रहे, लेकिन कुछ समय तक अलग रहकर अपने रिश्ते को समझना चाहते हैं। नंदिनी भारत में ही रहने का फैसला करती है, जबकि करण अमेरिका जाने की योजना बना रहा है।
यह बात सुनते ही तुलसी और मिहिर हैरान रह जाते हैं। दोनों अपने बेटे और बहू को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन करण और नंदिनी अपने फैसले पर अड़े रहते हैं। इस घोषणा के बाद पूरे विरानी परिवार का माहौल भारी हो जाता है और हर कोई इस रिश्ते को लेकर परेशान दिखाई देता है।
KSBKBT 2 Written Update: बेटी समायरा पर पड़ा असर, परिवार में बढ़ी चिंता

करण और नंदिनी के रिश्ते में बढ़ती दूरियों का असर उनकी बेटी समायरा पर भी साफ नजर आता है। माता-पिता की लगातार लड़ाई और अलग होने की बात सुनकर वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो जाती है।
परिवार के लोगों को डर है कि यह स्थिति समायरा के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। शो में यह ट्रैक बच्चों की मानसिक सिचुएशन और परिवार में होने वाले झगड़ों के असर को भी दर्शाता है।
इसी बीच विरानी परिवार में ऋतिक और मुन्नी की शादी की तैयारियां भी चल रही हैं, जिससे घर में एक तरफ खुशियों का माहौल है तो दूसरी तरफ करण-नंदिनी का विवाद तनाव पैदा कर रहा है। यह कोंट्राडिक्टरी माहौल कहानी को और दिलचस्प बना देता है।
Karan Nandini Separation: शांतिनिकेतन में होगी तुलसी की वापसी

कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब गौतम अपनी मां तुलसी से एक इमोशनल गुजारिश करता है। वह कहता है कि उसने आज तक उनसे कुछ नहीं मांगा, लेकिन इस बार वह चाहता है कि वह शांतिनिकेतन वापस आ जाएं। गौतम की यह बात सुनकर तुलसी इमोशनल हो जाती है। वह अपने बच्चों और परिवार की हालत देखकर आखिरकार शांतिनिकेतन लौटने का फैसला करती है।
तुलसी की वापसी से साफ है कि आने वाले एपिसोड में विरानी परिवार में कई बड़े फैसले और टकराव देखने को मिल सकते हैं। अब सवाल यह है कि क्या तुलसी अपनी समझदारी से करण और नंदिनी के रिश्ते को फिर से जोड़ पाएगी या परिवार में दरार और गहरी हो जाएगी।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों रिश्तों का सबसे कठिन दौर दिखाया जा रहा है। करण-नंदिनी का अलग रहने का फैसला और तुलसी की वापसी आने वाले एपिसोड को और ज्यादा भावुक और रोमांचक बना सकती है। दर्शकों को अब इंतजार है कि क्या तुलसी की एंट्री से टूटते रिश्ते संभल पाएंगे या कहानी में कोई नया तूफान आएगा।
Read More : Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 12 March Spoiler Alert: करण-नंदिनी की तकरार से हिला ..























