फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट से आलिया-रणबीर का ये खतरनाक स्टंट देखकर हैरान हुए लोग, वीडियो वायरल

Summary :

सोशल मीडिया पर रणबीर-आलिया की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। क्योंकि इस वायरल फोटोज और वीडियो में

सोशल मीडिया पर रणबीर-आलिया की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। क्योंकि इस वायरल फोटोज और वीडियो में रणबीर-आलिया एक बिल्डिंग की छत पर बने रेलिंग पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं रेलिंग पर दोनो काफी खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनकी ये खतरनाक हरकत को देखकर मारे डर से आप अपनी आंखे बंद कर लेगें।

 

वीडियो में आलिया और रणबीर दोनों स्टंट करते हुए आए नजर

बता दें कि हाल ही में शूट करते समय आलिया भट्ट को चोट लग गई थी। एक्टर रणबीर कपूर आलिया को मुंबई के एक क्लीनिक में ले जाते नजर आए थे। एक्ट्रेस अब शूटिंग पर वापस लौट आई हैं।

 

 

वीडियो में दोनों एक ऊंची दीवार पर चढ़े नजर आ रहे हैं। दोनों को तारों से बांधा हुआ है। वीडियो में रणबीर पहले बाउंड्री पर भागते दिख रहे हैं फिर आलिया भी उनके पीछे आती नजर आ रही हैं। इसके बाद दोनों को नीचे उतार लिया जाता है।

https://www.instagram.com/p/BqhlX11HyDs/?utm_source=ig_embed

खबरों की माने तो ये वीडियो मुंबई के भिंडी बाजार स्थित मांडवी पोस्ट ऑफिस के पास का बताया जा रहा है। जानकारी है कि रणबीर और आलिया देर रात अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए मुंबई के भिंडी बाजार में शूट कर रहे थे।

तस्वीर में आलिया दीवार की बाउंड्री पर खड़ी हुई हैं और उसे पार करने की कोशिश कर रही हैं। तस्वीर में आलिया के सामने रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। आलिया चीखती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं रणबीर बैग टांगे हुए उन्हें देख रहे हैं। दोनों ही तारों से बंधे हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई के डोंगरी में चल रही है।

इन तस्वीरों और वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि रणवीर और आलिया अपने सीन पर काम कर रहे हैं। दोनों सितारे रस्सी से बंधे हुए हैं और एक्शन सीन देने की तैयारी में हैं। आलिया ब्लैक कॉस्ट्यूम में काफी क्यूट दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BqhIMeLBUDb/?utm_source=ig_embed

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ दिसंबर 2019 में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म में अमिताभ पहली बार आलिया और रणबीर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं ।

 

Desk Team