Sikh Community की ओर से Dhurandhar 2 के मेकर्स को भेजा गया Legal Notice, क्या फिल्म हो पाएगी रिलीज?

Legal Notice For Dhurandhar 2

Legal Notice For Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, आर माधवन और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का फैंस को बीते काफी समय से इंतजार था. खास तौर पर पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद तो हर कोई बस जल्द से जल्द 19 मार्च को इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का वेट कर रहे थे.

वहीं आपको बता दें कि 18 मार्च को फिल्म का पेड-प्रीव्यू रखा गया है, लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है. दरअसल सिख समुदाय ने फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार पर सवाल उठा दिए हैं. क्योंकि उनका कहना है कि फिल्म में सिख समुदाय की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है.

दरअसल महाराष्ट्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता विक्की थॉमस सिंह ने फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और सिख का कैरेक्टर निभाने वाले एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ सीबीएफसी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस दिया है. इस नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि सिख कम्यूनिटी में किसी भी तरह से तम्बाकू का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और ऐसा करना उनके धर्म के खिलाफ है. ऐसे में फिल्म में इस तरह का सीन दिखाना न केवल धार्मिक रूप से असंवेदनशील है, बल्कि ये पूरे सिख समुदाय की आस्था का अपमान भी है.

Legal Notice For Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में बदलाव की मांग

Legal Notice For Dhurandhar 2
Legal Notice For Dhurandhar 2 (Source: Social Media)

विक्की थॉमस सिंह का कहना है कि फिल्म से सिख को धूम्रपान करते दिखाने वाले सभी दृश्य तुरंत हटाए जाएं. साथ ही फिल्म से जुड़े पोस्टर, ट्रेलर और अन्य प्रचार सामग्री से भी ऐसे दृश्य हटाए जाएं. नोटिस में फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ से आपत्तिजनक और धार्मिक रूप से असंवेदनशील चीजों को जल्द से जल्द हटाने की मांग की गई है और सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए भी कहा गया है, क्योंकि फिल्म में ऐसे सीन और प्रचार की चीजें शामिल की गई हैं, जो सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गंभीर रूप से आहत करती हैं.

Legal Notice For Dhurandhar 2: रणवीर सिंह बने हैं भारतीय जासूस

Legal Notice For Dhurandhar 2
Legal Notice For Dhurandhar 2 (Source: Social Media)

फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी नाम के एक फिक्शनल जासूस का रोल प्ले किया है, जो हमजा अली बनकर पाकिस्तान में मौजूद दुश्मनों के बीच रहता है और उनकी जानकारी भारत को देता है. फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि जसकीरत सिंह रंगी एक कैदी है, जिसे काफी ट्रेनिंग देने के बाद पाकिस्तान भेजा गया है. अब फिल्म के दूसरे पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी की जिंदगी से जुड़े कई राज खुलने वाले हैं.

ये फिल्म जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज की ओर से निर्मित की गई है. ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को पांच भाषाओं – हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी और इस फिल्म को लेकर ये अनुमान भी लागाय जा रहा है कि ये बाकी कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.

Read More: Nora Fatehi का नया सॉन्ग बना Ultra Sensual, लोगों ने संजय दत्त के जोश को ठंडा करने की दी सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।