‘लॉक अप’ सीजन 2 (Lock Upp 2) की जेल अब पूरी तरह से अखाड़ा बन चुकी है। शो में जैसे ही टीवी की फेमस ‘भाभी जी‘ यानी शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, घर के अंदर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। आते ही शिल्पा शिंदे ने घरवालों को प्रोवोक करना शुरू कर दिया, लेकिन इस बार उनका पाला बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की बेबाक पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से पड़ गया। दोनों के बीच गोविंदा के पुराने अफेयर्स को लेकर ऐसी गंदी लड़ाई हुई कि देखने वाले दंग रह गए।
शिल्पा शिंदे ने गोविंदा के पर्सनल लाइफ पर किया कमेंट, पूछा- ‘आप नेशनल टीवी पर ऐसा कैसे बोल सकती हैं?’

शो के आठवें एपिसोड में शिल्पा शिंदे और सुनीता आहूजा आराम से बैठकर बात कर रहे थे। तभी अचानक शिल्पा ने सुनीता के उन बयानों पर उंगली उठा दी जो उन्होंने पिछले दिनों गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स (शादी के बाहर अफेयर) को लेकर शो में दिए थे। शिल्पा शिंदे ने गोविंदा का पक्ष लेते हुए कहा, “गोविंदा जी के लाखों फैंस हैं। वो एक इतने बड़े स्टार हैं। फिर आप उनके बारे में नेशनल टीवी पर ऐसी बातें कैसे बोल सकती हैं? क्या ये फैसला पूरी तरह आपका ही था?” शिल्पा के इस सवाल ने सुनीता आहूजा का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया।
सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘जब खुद पर गुजरेगी तब पता चलेगा, ज्यादा बकवास मत करो’

शिल्पा शिंदे के मुंह से अपने पति और परिवार के बारे में ऐसी बातें सुनकर सुनीता आहूजा खुद पर काबू नहीं रख पाईं। उन्होंने शिल्पा को सरेआम डांटते हुए कहा, “जब तुम्हारे ऊपर खुद ऐसी मुश्किल आएगी और ऐसा गुजरेगा, तब तुम्हें समझ आएगा। इसलिए यहां ज्यादा बकवास मत करो।” सुनीता इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि गोविंदा उनका पति है और उनके बीच क्या रिश्ता है, इस पर बोलने का अधिकार किसी तीसरे इंसान को बिल्कुल नहीं है।
‘मेरा पति 50 जगह मुंह मारे, तेरे बाप का क्या जाता है!’ – राम कपूर के सामने रो पड़ीं सुनीता

शिल्पा से झगड़े के बाद सुनीता आहूजा का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वो को-कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) के सामने जाकर फूट-फूटकर रोने लगीं और अपनी भड़ास निकाली। सुनीता ने गुस्से में कहा, “वह मेरी जगह पर आकर देखे कि मैंने क्या झेला है। वो मेरा पति है। वो चाहे 10 जगह मुंह मारे या 50 जगह अफेयर करे, उसके बाप का क्या जाता है भाई? वो यहां सिर्फ लोगों को भड़काने आई है। अगर उसने दोबारा अपनी हद पार की, तो मैं उसे उसकी औकात दिखा दूंगी।“
आपको बता दें कि सुनीता आहूजा ने कुछ दिन पहले शो में रोते हुए यह भी कहा था कि वो जेल के कड़े नियमों और खाने की कमी से परेशान हैं और शो छोड़ना चाहती हैं। उन्होंने बताया था कि गोविंदा (ची ची) ने उन्हें पहले ही इस शो में आने से मना किया था। अब शिल्पा शिंदे की एंट्री के बाद सुनीता का टिकना और मुश्किल होता जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




