Lock Upp 2 Update: शादी से पहले अनगिनत लड़कियों से था चक्कर’ Ram Kapoor ने ‘लॉक अप 2’ में खोला अपनी प्लेबॉय लाइफ का कच्चा चिट्ठा

Summary :

मशहूर टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग और साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2‘ के सेट पर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस और साथ बैठे कंटेस्टेंट्स दोनों के होश उड़ा दिए हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर ने अपनी शादी से पहले की जिंदगी के पन्ने खोले और बताया कि वे शादी से पहले एक ‘प्लेबॉय‘ थे। श्रेया कालरा के साथ हुई एक मजेदार बातचीत में उन्होंने माना कि शादी से पहले उनके इतने अफेयर्स…

मशहूर टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग और साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2‘ के सेट पर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस और साथ बैठे कंटेस्टेंट्स दोनों के होश उड़ा दिए हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर ने अपनी शादी से पहले की जिंदगी के पन्ने खोले और बताया कि वे शादी से पहले एक ‘प्लेबॉय‘ थे। श्रेया कालरा के साथ हुई एक मजेदार बातचीत में उन्होंने माना कि शादी से पहले उनके इतने अफेयर्स थे कि वे उन्हें उंगलियों पर गिन भी नहीं सकते।

‘शादी के बाद एक भी नहीं…’ श्रेया के सवाल पर राम कपूर का मजेदार जवाब

Lock Upp 2 Update
Lock Upp 2 Update ( Source : Social Media)

‘लॉक अप 2’ के एपिसोड में जब को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर से उनकी लव लाइफ पर चुटकी लेते हुए पूछा, “आपके अब तक कितने अफेयर्स रहे हैं?” तो राम कपूर ने बिना समय गंवाए तुरंत जवाब दिया, “शादी के बाद तो एक भी नहीं रहा।” राम के इस जवाब पर श्रेया ने हंसते हुए कहा, “तो इसमें इतनी शेखी बघारने वाली कौन सी बात है?” श्रेया की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ज़ोर-ज़ोर से हंस पड़े,  इसके बाद राम कपूर ने खुलकर एक्सेप्ट किया कि शादी से पहले उनका अंदाज काफी अलग था और वे पूरी तरह से एक प्लेबॉय लाइफ जीते थे।

‘गिन भी नहीं सकता कितने अफेयर्स थे’, एकता कपूर ने भी जताई थी चिंता

Ram Kapoor Playboy
Ram Kapoor Playboy ( Source: Social Media

जब श्रेया ने राम कपूर को कुरेदते हुए पूछा कि शादी से पहले आखिर कितनी लड़कियों के साथ उनका नाम जुड़ा था, तो राम कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा, “सच कहूं तो मैं खुद भी उन्हें गिन नहीं सकता।” राम ने अपनी शादी के दिनों को याद करते हुए एक बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनकी बेहद करीबी दोस्त और मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी उनके इस अंदाज के बारे में सब पता था। जब राम और गौतमी शादी करने वाले थे, तब एकता ने खुद गौतमी के पास जाकर पूछा था, “तुम इस लड़के से शादी क्यों कर रही हो? इसके तो पहले से ही इतने सारे अफेयर्स रह चुके हैं।“

एकता कपूर की वो अजीब ‘साइंटिफिक एडवाइस’ जो राम के लिए साबित हुई सच

Ekta Kapoor advice
Ekta Kapoor Advice ( Source: Social Media)

राम कपूर ने आगे बताया कि गौतमी को सावधान करने के बाद एकता कपूर ने उन्हें एक अनोखी सलाह भी दी थी। एकता ने गौतमी से कहा था, “एक बात याद रखना, शादी से पहले किसी इंसान के जितने ज्यादा अफेयर्स होते हैं, शादी के बाद उसके बहकने या किसी और के साथ अफेयर होने की संभावना उतनी ही कम हो जाती है।” राम कपूर ने हंसते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि एकता की इस बात के पीछे कोई वैज्ञानिक आधार (scientific logic) है या नहीं, लेकिन उनके खुद के मामले में यह बात बिल्कुल सच साबित हुई है। साल 2003 में गौतमी से शादी करने के बाद से वे एक परफेक्ट और वफादार पति रहे हैं।

Read More: Krishnavataram Part 1 Closing Collection: डूब गए 60 करोड़? ‘Krishnavataram’ का Box Office पर हुआ ऐसा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।