टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp 2) के मंच पर दोनों का एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला आमना-सामना हुआ है। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी के कई सालों बाद अलग होने (Separation) का फैसला किया, जिसके बाद इंटरनेट पर हंगामा मच गया। शो के दौरान आकांक्षा ने समाज और ट्रोल्स द्वारा खुद पर किए गए मानसिक हमलों और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े बेहद हैरान करने वाले खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर हर कोई दंग है।
“मुझे बच्चा नहीं चाहिए था, इसलिए समाज ने मुझे जीते जी मार डाला” – आकांक्षा चमोला का दर्द

शो में आकांक्षा चमोला ने रोते हुए अपना सबसे बड़ा दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही उन पर बच्चे को जन्म देने का भारी सामाजिक दबाव था। आकांक्षा ने कहा, “पिछले एक साल से मैं हर तरह की बकवास और ताने झेल रही हूं। मुझे सिर्फ इसलिए शर्मिंदा (Shame) किया गया क्योंकि मैं बच्चे नहीं चाहती थी।
लोगों ने मुझसे यहां तक कहा कि मुझे गौरव को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वह पिता बनना चाहता है और मैं उसकी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं।” आकांक्षा ने भरे मंच पर रोते हुए कहा कि आज के दौर में भी एक महिला को उसके फैसले के लिए इस तरह परेशान किया जा रहा है जैसे उसका ‘पब्लिक लिंचिंग‘ (सरेआम मानसिक उत्पीड़न) किया जा रहा हो।
’18 महीने से रह रहे थे अलग, तलाक की खबर को लोग बोल रहे हैं फेक’

इस इमोशनल एपिसोड में ‘बिग बॉस‘ विजेता गौरव खन्ना ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे और शो में आने से ठीक पहले उन्होंने इसे कानूनी (Legal Separation) रूप दिया। गौरव ने दुखी होकर कहा, “लोग सोशल मीडिया पर हमारे इस फैसले को फेक कह रहे हैं। उन्हें लगता है कि मैं सहानुभूति (Sympathy) बटोरने के लिए यह सब नाटक कर रहा हूं। जब लोग मेरे साथ रही महिला के बारे में बुरा बोलते हैं, तो मुझे बहुत तकलीफ होती है क्योंकि कानूनी तौर पर वह आज भी मेरी पत्नी है।“
आकांक्षा की ‘बायसेक्सुअलिटी’ पर बोले गौरव खन्ना – “मैंने उन्हें पूरे दिल से स्वीकारा”

शो की जेलर फराह खान के सामने आकांक्षा चमोला ने अपनी जिंदगी का एक और बड़ा राज खोला, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। आकांक्षा ने अपनी ‘बायसेक्सुअलिटी’ (Bisexuality – दोनों लिंगों के प्रति पसंद होना) को लेकर बात की।
इस पर गौरव खन्ना ने अपनी दरियादिली और खुले विचारों का परिचय देते हुए कहा, “मेरा मानना है कि अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो उसे उसकी हर सच्चाई के साथ पूरे दिल से स्वीकार करना चाहिए।” आकांक्षा ने भी गौरव की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद ओपन-माइंडेड इंसान हैं जिन्होंने उनकी इस भावना को बहुत ही सम्मान के साथ अपनाया था।
Read More: Sehar Hone Ko Hai 10 July Spoiler Alert: जंगल के बीचों-बीच माहिर के सामने गिरा ये शख्स..



Download Android App
Download iOS App




