Madhu Malhotra Passes Away: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखभरी खबर सामने आ रही है. दरअसल हिंदी सिनेमा जगत में अपनी एक्टिंग के जौहर बिखेरने वाली 80 के दशक की मशहूर और टैलेंटेड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का निधन हो गया है. उन्होंने 72 साल में अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मधु मल्होत्रा के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
13 मार्च को हुआ निधन

खबरों के मुताबिक मधु मल्होत्रा का निधन 13 मार्च 2026 को हुआ. उनके जाने से उनके फैंस और को स्टार्स के बीच काफी दुख का माहौल बना हुआ है. मधु मल्होत्रा न केवल अपनी शानदार अदाकारी बल्कि अपनी विनम्रता के लिए भी जानी जाती थीं.
सुभाष घई ने दी श्रद्धांजलि

मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने एक्ट्रेस के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया. घई ने उन्हें एक ‘विनम्र’ महिला बताया और फिल्म ‘हीरो’ के मशहूर गाने ‘लंबी जुदाई’ का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें एक ऐसी उत्तर भारतीय एक्ट्रेस की तलाश थी जिसकी आंखें चमकती हों और मधु ने उस किरदार को बखूबी जिया है.
इन यादगार फिल्मों में किया काम
मधु मल्होत्रा ने अपने करियर के दौरान कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अहम रोल निभाए हैं. उनकी कुछ पॉपुलर फिल्मों में से एक हैं सत्ते पे सत्ता: इस कल्ट क्लासिक फिल्म में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया था. फिर कर्ज फिल्म में वो ऋषि कपूर के साथ बेहद ही कमाल का रोल प्ले करती दिखाई दी थी. इसके बाद रिश्ता कागज का: इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था.
इंडस्ट्री में शोक की लहर
मधु मल्होत्रा उन एक्ट्रेस में से एक थीं जिन्होंने अपनी सादगी और आंखों के एक्स्प्रेशन्स से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी. ऐसे में उनके निधन की खबर सामने आते ही अब सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देती दिखाई दे रही हैं.
Read More: Bollywood Divas का ये यंग समर बोल्ड लुक खड़े कर देगा आपके रोंगटे, देखें एक्ट्रेसेस के फैशन गोल्स























