मधुबाला : 36 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली इस एक्ट्रेस के आगे आज की अभिनेत्रियाँ है फेल !

Summary :

NULL

बीते जमाने के बॉलीवुड की बता की जाए तो आपको आज जैसी तड़कभड़क और बोल्डनेस भले ही ना दिखाई दे पर खूबसूरती के मामले में तब की अभिनेत्रियां आज से कहीं आगे नजर आती है। आज हम आपको गुजरे ज़माने की एक ऐसी अदाकार एके बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने सिर्फ 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Madhubalaइतनी कम उम्र में गुज़र जाने से पहले उन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड फैंस के दिलों में जो जगह बनायीं जो शायद हमेशा याद रखी जाएगी। हम बात कर रहे है वेटेरन एक्ट्रेस मधुबाला की जिनका नाम आते ही पुराने सिनेमा की झलक आँखों में तैर जाती है।

Madhubalaमधुबाला को अभिनय के साथ-साथ उनकी सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। उन्हें ‘वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा’ और ‘द ब्यूटी ऑफ ट्रेजेडी’ जैसे नाम भी दिए गए। मधुबाला का जन्म 14 फरवरी, 1933 को दिल्ली में हुआ था। इनके बचपन का नाम मुमताज जहां देहलवी था।

Madhubalaइनके पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था। मुमताज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1942 की फिल्म ‘बसंत’ से की थी। यह काफी सफल फिल्म रही और इसके बाद इस खूबसूरत अदाकारा की लोगों के बीच पहचान बनने लगी।

Madhubalaइनके अभिनय को देखकर उस समय की जानी-मानी अभिनेत्री देविका रानी बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने मुमताज जहां देहलवी को अपना नाम बदलकर ‘मधुबाला’ रखने की सलाह दी। वर्ष 1947 में आई फिल्म ‘नील कमल’ मुमताज के नाम से आखिरी फिल्म थी। इसके बाद वह मधुबाला के नाम से जानी जाने लगीं।

Madhubalaइस फिल्म में महज चौदह वर्ष की मधुबाला ने राजकपूर के साथ काम किया। ‘नील कमल’ में अभिनय के बाद से उन्हें सिनेमा की ‘सौंदर्य देवी’ कहा जाने लगा। उन्होंने भारतीय सिनेमा को ‘फागुन’, ‘हावड़ा ब्रिज’, ‘काला पानी’ और ‘चलती का नाम गाड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।

Madhubalaवर्ष 1960 के दशक में मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी कर ली। उसी समय मधुबाला एक भयानक बीमारी का शिकार हो गईं। लंदन जांच से पता चला कि मधुबाला के दिल में छेद है और इसकी वजह से इनके शरीर में खून की मात्रा बढ़ती जा रही थी।

Madhubalaडॉक्टर भी इस रोग के आगे हार मान गए और कह दिया कि ऑपरेशन के बाद भी वह ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाएंगी। इसके बाद उन्हें अभिनय छोड़ना पड़ा और अपना 36वां जन्मदिन मनाने के नौ दिन बाद 23 फरवरी,1969 को हुस्न की मलिका दुनिया को छोड़कर चली गईं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team