बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भले ही इन दिनों फिल्मी लाइम लाइट से काफी दूर हो।लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। माधुरी अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में माधूरी शानदार अपने फेवरेट डांस स्टेप को फॉलो करती दिख रही हैं।

इस वीडियो में माधुरी दीक्षित अपने पसंदीदा डांस स्टेप को फॉलो करती नजर आ रही हैं। खास बात उनका ये डांस स्टेप किसी हिंदी गाने पर नहीं बल्कि अंग्रेजी गाने पर है। इस गाने के वीडियो में माधुरी का स्टाइल भी और ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को खूब लुभा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

वैसे एक्ट्रेस अक्सर अपनी नई-नई डांस और फोटोज को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अगर बात उनके नए पोस्ट की करें तो इस वीडियो को माधुरी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा-अगर मैं तुम होते हैशटैग रील्स इंस्टाग्राम, हैशटैग ट्रेडिंग रील्स।
वैसे माधुरी के कैप्शन से ये बात साफ है कि वह इन दिनों अपने चाहने वालों का दिल जीतने के लिए इंस्टाग्राम के ट्रेडिंग रील्स को फॉलो करते हुए कर रही हैं।

माधुरी का स्टाइल दर्शकों को आया पसंद
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित एक अंग्रेजी गाने मस्त होकर डांस कर रही हैं। वह कभी फेमस हुक स्टेप्स करती हुई नजर आ रही हैं तो कभी ‘एक दो तीन’, ‘चने के खेत में’ और ‘तम्मा तम्मा लोगे’ के डांस स्टेप्स करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं फैंस माधुरी के इस स्टाइल और डांस हुनर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



