माधुरी दिक्षित ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी Monochrome फोटो की शेयर, फैंस के साथ सेलेब्स भी हुए एक्ट्रेस के दीवाने

Summary :

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और अदाकारी के सैंकड़ों लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी सक्रिय रहती हैं। भले ही फिल्मों में कम दिखती हैं माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और अदाकारी के सैंकड़ों लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी सक्रिय रहती हैं। भले ही फिल्मों में कम दिखती हैं माधुरी दीक्षित लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में माधुरी ने व्हाइट कलर के आउटफीट में अपनी ट्रेडिशनल लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 
इस व्हाइट कलर की ड्रेस पर माधुरी ने माथे पर मांग टीका, बालों में गजरा लगाया हुआ है और आइने के सामने खुद को निहारते हुए दिखाई दे रही हैं। फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स ने भी माधुरी की इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किए हैं। अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी माधुरी दीक्षित की इस खूबसूरत तस्वीर पर दिल  वाली इमोजी बनाई है। 
इस खूबसूरत तस्वीर के साथ माधुरी दीक्षित ने एक प्यारा सा कैप्‍शन भी लिखा है। कैप्‍शन में माधुरी ने लिखा, सेट पर, जीवन की तरह, हर छोटी सी चीज के अपने एक अलग मायने होते हैं, फोकस रहें और एक दूसरे के साथ रहें। 

इससे पहले इंस्टाग्राम पर माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो साझा किया था और उसमें कांदा-पोहा मिलकर बनाते हुए माधुरी-राम दिखाई दे रहे थे। इस दौरान माधुरी के पति डॉक्‍टर नेने ने गलती से हरी मिर्च खा लेते हैं और फिर आंखों से उनकी आंसू निकल जाते हैं। हालांकि पति की यह हरकत देखकर माधुरी दीक्षित अपनी हंसी नहीं रोक पाती। इस वीडियो को चार लाख से ज्यादा बार लोगों ने देखा था। 

माधुरी दीक्षित की फिल्मों की बात करें तो वह अब फिल्मों में कम नजर आती हैं। बीते साल में दो ही फिल्‍मों में एक्ट्रेस ने काम किया है। कलंक और टोटल धमाल में वह नजर आईं थीं। 
एक्ट्रेस की एक्टिंग दोनों ही फिल्‍मों में दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। हालांकि टीवी के रियलिटी शो डांस दीवाने शो को भी माधुरी दीक्षित जज किया था। अपने फैन्स को डांस के लिए प्रेरित घर पर रहकर माधुरी कर रही हैं। 

Desk Team